24 Apr 2024, 06:20:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

पूछें हर सवाल... शादी से पहले अपने जीवनसाथी के बारे में हो हर जानकारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 9:57AM | Updated Date: Jul 19 2017 10:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शादी जिदंगी का सबसे महत्वपूर्ण फैसला होता है। इससे लड़का और लड़की दोनों की जिदंगी बदल जाती है। शादी के बाद ज्यादा बदलाव लड़कियों की जिंदगी में आता है, क्योंकि उन्हें अपना घर छोड़कर दूसरे घर जाना पड़ता है। ऐसे में जिस लड़के से वह शादी कर रही है उसके बार में लड़की को हर बात पता होनी चाहिए, ताकि आगे जाकर कोई परेशानी न हो। एक अच्छे रिश्ते के लिए पति-पत्नी दोनों में समझदारी और प्यार होना बहुत जरूरी है, जो एक-दूसरे से बातचीत कर ही बनाया जा सकता है। ऐसे में शादी से पहले सभी लड़कियों को लड़कों से कुछ सवाल जरूर करने चाहिए।

लक्ष्य जानें
लड़कियों का सबसे पहला सवाल यही होना चाहिए कि जिस से वह शादी करने वाली है उसकी जिदंगी का लक्ष्य क्या है और उस बीच वह शादी के रिश्ते को कितना महत्व देता है। 
 
समझौता जरूरी
हर रिश्ते में समझौता करना बहुत जरूरी है। ऐसे में लड़कियों को होने वाले पति से जरूर पूछना चाहिए कि क्या वह शादी के बाद जरूरत पड़ने पर समझौता कर सकता है।
 
परिवार के साथ रिश्ता
अगर लड़के का अपने परिवार के साथ सही रिश्ता नहीं है तो शादी के बाद लड़कियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में लड़के के अपने परिवार के साथ कैसे रिश्ते हैं, इस बारे में जरूर पता लगाना चाहिए।
 
फैमिली प्लानिंग
शादी के बाद फैमिली प्लानिंग के बारे में पार्टनर के विचार जरूर जानने चाहिए ताकि पता चल सके कि वह शादी के कितने समय के बाद और कितने बच्चे चाहते हैं।
 
क्यों प्यार करते हो
यह सवाल ज्यादातर प्रेमी अपने रिश्ते की शुरूआत में करते हैं कि वह आपसे क्यों प्यार करते हैं, लेकिन शादी से पहले भी यह सवाल करना बहुत जरूरी है कि कहीं लड़के सिर्फ आपकी शारीरिक सुंदरता से ही तो नहीं आकर्षित हैं, क्योंकि अगर ऐसा है तो शादी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाती।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »