29 Mar 2024, 17:47:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

प्रोस्टेट कैंसर से बचने के लिए रोज करें सेक्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2017 12:42PM | Updated Date: Jul 14 2017 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हार्वड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि रोजाना सेक्‍स करने से पुरुष प्रोस्टेट कैंसर से बच सकते है। ये बात एक रिसर्च में सामने आई है। रिसर्च के मुताबिक, रोजाना सेक्स करके ऑर्गज्म के जरिए पुरुष टॉक्सिंस को शरीर से बाहर कर सकते हैं। 
 
हार्वड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि फ्रिक्वेंट इजैकुलेशन सीमन प्रोड्यूसिंग ग्लैंड को हेल्दी रखता है। ऐसे में एक महीने में 21 बार इजैकुलेशन से संभव है। यूरोपियन यूरोलॉजी जर्नल में पब्लिश इस रिसर्च में ये भी पाया गया कि उच्च स्तरीय सेक्सुअल एक्टिविटी से 33% प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा टल जाता है। एक महीने में 21 बार सेक्स यानि सालभर में 252 बार सेक्स करने से प्रोस्टेट कैंसर से पुरुष बच सकते हैं। 
 
हालांकि शोधकर्ता ये नहीं पता लगा पाएं हैं कि इजैकुलशन और प्रोस्टेट कैंसर के लोअर रिस्क का क्या संबंध है। लेकिन इतना तय है कि ऑर्गेज्म के जरिए टॉक्सिंस बॉडी से फ्लश होते हैं। केवल यूके में ही 40,000 पुरुषों को हर साल प्रोस्टेट कैंसर की शिकायत होती है और इनमें से 11,000 पुरुषों की हर साल मृत्यु भी हो जाती है। 
 
कई सालों तक पुरुषों को इस कैंसर के बारे में अंदाजा भी नहीं होता। यूके में पिछले साल प्रोस्टेट कैंसर से 10,900 पुरुषों की मृत्यु हुई। शोधकर्ता चेतावनी देते हैं कि 2026 तक ये आंकड़ा 15,000 तक पहुंच सकता है। यूके में ये कैंसर तीसरा सबसे बड़ा मौत का कारण है। 
 
 शोधकर्ता कहते हैं कि एक्टिव सेक्‍स लाइफ सेहतमंद होने की ओर भी इशारा करता है। साथ ही ये कैंसर के खतरे को भी कम करता है। इसके अलावा अच्छी डायट, एक्सरसाइज रूटीन और रेगुलर चेकअप भी प्रोस्टेट कैंसर और अन्य‍गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। 
नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं। हम इसकी पुष्टि नहीं करते। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »