20 Apr 2024, 09:24:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

दूसरों से शेयर न करें ससुराल की बातें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2017 12:01PM | Updated Date: Jul 8 2017 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जब कोई लड़की शादी करके ससुराल जाती है तो उसे बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। ससुराल से जुड़ी कई बातें ऐसी होती है, जिसे औरत अपनी किसी फ्रेंड या मायके वालों से शेयर करना चाहती है। अगर आप भी अपने ससुराल की बातों को शेयर करना पसंद करती हैं तो संभल जाएं, क्योंकि घर की बातें दूसरों से शेयर करने से आपको ही नुकसान हो सकता है।
 
बातें शेयर करते समय पहले तो आपको लगेगा कि वो आपको सहानुभूति दे रहे हैं, लेकिन यहीं सहानुभूति कब मजाक में बदल जाए आपको पता भी नहीं चलेगा। इसलिए बेहतर होगा की ससुराल से जुड़ी बातों को खासकर अपनी किसी सहेली से शेयर न करें। 
 
आर्थिक स्थिति 
अधिकतर देखा जाता है कि लड़कियां अपने घर की स्थिति को दूसरों से शेयर करने लगती है, जैसे पति की इनकम और घर में चल रही तंगी आदि। भले आपके पति कम या ज्यादा कमाता हों, लेकिन इसे बाहर वालों से शेयर न करें। 
 
पति का चरित्र
अगर आपके पति आपकी बेहद केयर करते हैं तो जाहिर कि इस बात को लेकर लोग जलेंगे, इसलिए बेहतर होगा कि पति के चरित्र के बारे में दूसरों से चर्चा न करें। फिर चाहें आपके पति का व्यवहार अच्छा हो या बुरा। 
 
पर्सनल मामले
आपकी आगे की फैमिली प्लानिंग क्या है इसके बारे में भी दूसरों से चर्चा न करें। यह आपके और पति के बीच का मामला है। दूसरा इसमें दखल न दे तो ही बेहतर है। बेडरूम से जुड़ी बातों को प्राइवेट ही रखें। नहीं तो आप मजाक की पात्र भी बन सकती हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »