29 Mar 2024, 20:13:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

बड़े दिलफेंक होते हैं ये राशि वाले लड़के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2017 9:38AM | Updated Date: Jun 7 2017 9:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हर इंसान की अलग आदत होती है। कुछ लोग चुप रहना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग बहुत ज्यादा बोलते हैं। वहीं ऐसा भी कहा जाता है कि इंसान का स्वभाव और आदतें भी अलग -अलग होती हैं। कहा जाता है कि राशियों का असर भी बच्चों के स्वभाव पर पड़ता है। आज हम कुछ ऐसी राशियों के लड़कों की बात कर रहे हैं, जो कुछ ज्यादा ही दिलफेंक होते हैं। ऐसे लड़कों को एक ही नजर में प्यार हो जाता है। 
 
1. मिथुन राशि 
इस राशि के लोगों से अगर कोई प्यार से बात भी कर ले, तो उनको प्यार का अहसास होना शुरू हो जाता है। कई बार तो इनका प्यार एकतरफा भी होता है। जरूरी नहीं कि यह लोग जिसका ओर आकर्षित हो वो भी इनसे प्यार करे। 
 
2. कर्क राशि 
कर्क राशि के लोगों के बारे में कहा जाता है कि यह लोग अपने रिश्ते को लेकर बहुत ईमानदार होते हैं। यह लोग अपने प्यार को कभी भी दुखी नहीं देख सकते। इसके साथ ही अगर कोई भी इनसे प्यार से बात करता है, तो यह उसकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। 
 
3. कन्या राशि
जो लोग कन्या राशि के होते हैं, वे बहुत खुले विचारों वाले होते हैं। ये पार्टनर के प्रति बहुत वफादार होते हैं। इनके साफ दिल के कारण लोग इनका फायदा उठा लेते हैं। ये लोग अपने पार्टनर से कुछ नहीं छुपाते और उम्मीद करते हैं कि उनका जीवन साथी भी सारी बातें शेयर करे। 
 
4. मीन राशि
मीन राशि के लोग अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद करते हैं। यह लोगों बड़ी जल्दी किसी की भी बातों में आ जाते हैं। 
 
5. कुंभ राशि
इस राशि के लोग अपनी बातों से दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहते हैं, जो लोग इनको ध्यान से सुनते हैं वह उसी की ओर आकर्षित हो जाते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »