24 Apr 2024, 06:32:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

ऐसे करें लड़की को प्रपोज तो नहीं बोल पाएगी ना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2017 10:30AM | Updated Date: Jun 1 2017 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कई बार लड़के जिससे प्यार करते हैं उनसे अपनी फिलिंग का इजहार नहीं कर पाते हैं। उन्हें इस बात का डर रहता है उनके प्रपोज करने पर लड़की ने मना कर दिया, तो उनका दिल टूट जाएगा। या उन्हें समझ नहीं आता कि किस तरह अपने प्यार का इजहार करे। इन बेहतरीन तरीके से करें लड़की को प्रपोज न नहीं कर पाएगी...
 
1. अगर लड़की शर्मीले टाइप की है तो कभी भी पब्लिक जगह पर प्रपोज ना करें। अगर लड़की खुले विचारों की है तो आप कहीं भी प्रपोज कर सकते हैं। आपकी हिम्मत को देखकर आकर्षित होने के ज्यादा मौके होते हैं। 
 
2. प्रपोज करते समय प्यारा सा गिफ्ट दे और इस बात का भी ख्याल रखे की गिफ्ट उसके पसन्द का ही होना चाहिए जिसको आप प्रपोज करने जा रहे है। 
 
3. लड़की को प्रपोज करने से पहले उससे दोस्ती करना बहुत जरूरी होता है। लड़की के लड़के को अच्छे से जानने के बाद ही हां करने के चांस होते हैं। तो अपनी दोस्ती को बढ़ाए और समय आने पर प्रपोज करें। 
 
4. लड़कियों को घुटने पर बैठकर प्रपोज करने का तरीका बहुत पसंद आता है। उनके पास हां के अलावा कोई ऑप्शन नहीं होता। 
 
5. किसी लड़की से काफी दिनों से बात कर रहे हैं और उस प्रपोज करना चाहते हैं तो उन्हें एक डिनर पर ले जाएं और वहां उसके मनपंसद डिश ऑर्डर करें और म्यूजिक के साथ अपनी दिल की बात का इजहार करें। 
 
6. किसी भी लड़की को प्रपोज करने से पहले सरप्राइज देते हुए उसे उसके पंसदीदा स्थान पर ले जाएं और रोमांटिक माहौल में लड़की खुश होकर आपको हां बोल देगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »