29 Mar 2024, 19:15:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

लड़कों को दिवाना बनाती हैं लड़कियों की ये पांच बातें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2017 10:16AM | Updated Date: May 31 2017 10:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आॅफिस हो या कॉलेज लड़के अपने साथ काम करने वाली लड़कियों की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। अक्सर लड़कियां लड़कों को प्रभावित करने के लिए मेकअप और स्टाइलिश कपड़ों का सहारा लेती हैं, लेकिन कई लड़कों का स्वभाव ऐसा होता हे कि वे लड़कियों की प्राकृतिक खूबसूरती ही पसंद करते हैं। इसके अलावा लड़के पहली नजर में लड़कियों की कुछ खास बातों पर ध्यान देते हैं। 
 
आंखें...
लड़के जब किसी लड़की से बात करते हैं, तो उनका सबसे पहले ध्यान आंखों पर ही जाता है। आंखें दिल की बात ब्यान करती हैं और लड़कियों की खूबसूरत आंखें लड़कों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती हैं।
 
मुस्कान...
लड़कियों की खूबसूरत मुस्कान के सभी लड़के दीवाने होते हैं। ऐसे में जब लड़का किसी लड़की को मुस्कुराते हुए देखता है, तो उसकी तरफ आकर्षित हो जाता है। लड़कियों की हंसी से उनके स्वभाव का पता चल जाता है कि उसे आपसे बात करने में कोई दिलचस्पी है। 
 
बाल...
लंबे और घने बाल लड़कियों की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। ज्यादातर लड़कों को लंबे बाल ही पसंद होते हैं, ऐसे में लड़कों का ध्यान लड़कियों के बालों पर ही जाता है और इसी से वे उनके दीवाने हो जाते हैं।
 
आवाज...
लड़कियों के बात करने के तरीके से भी लड़के आकर्षित हो जाते हैं। लड़की की आवाज और टॉन से उसके स्वभाव का पता चलता है। बातों में कॉन्फिडेंस और आक्रामकता देखकर लड़के उनके दीवाने हो जाते हैं।
 
त्वचा...
चेहरे की सुंदरता किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर सकती हैं। चमकदार त्वचा वाली महिलाएं लड़कों को दूर से ही अपनी तरफ देखने में मजबूर कर देती हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »