24 Apr 2024, 02:46:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

छोटे भाई को लापरवाह होने से बचाएं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2017 6:19PM | Updated Date: Apr 26 2017 6:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भाई-बहन का रिश्ता बहुत ही प्यारा और अनमोल होता है। अक्सर घर का सबसे छोटा सदस्य सब का लाड़ला कहलाता है। इसी लाड़पन की वजह से वजह अपने काम के प्रति लापरवाह रहता है। हर किसी काम को करने के लिए नखरे दिखाने लगता है। खासकर दो भाइयों के बीच यह समस्या देखी जाती है। छोटा भाई अपना जिम्मेदारियों को न समझकर सारा काम अपने बड़े भाई पर डाल देता है और खुद लापरवाह हो जाता है। ऐसे में बड़े भाई को उसकी इस लापरवाही को नजरअंदाज करने के बजाएं, उसे खुद की जिम्मेदारियों का एहसास करवाना चाहिए।  

- रोजाना अपने छोटे भाई को कोई न कोई काम सौंपे। चाहे वो काम घर का हो या फिर बाहर का। काम केवल उनकी पसंद का ही नहीं, आपकी पसंद का भी हो। तभी वे जिम्मेदारी शब्द को समझ सकेंगे और उनके अंदर जिम्मेवारी की भावना भी आएगी।
- अगर आपका भाई हर चीजों को लेकर डिमांड रखता है और पेरेंट्स को तंग करता है, तो उसे घर की आर्थिक स्थिति के बारे में बताएं। उसे बताएं कि पैसा कितनी मुश्किल से कमाया जाता है।
- जब वह घर और बाहर का सभी काम आप को जिम्मेदारी से निभाते हुए देखेगा, तो आप को अपना रोलमॉडल समझने लगेगा और खुद भी आप के जैसा बनने की पूरी कोशिश करेगा।
- अगर भाई आप का कहना नहीं मानता, कोई भी काम जिम्मेदारी से नहीं करता और आप उसकी इस आदत से परेशान हैं, तो आप उसे उसी की भाषा में समझाएं। कहने का मतलब यह है कि जब भी वे आपसे कोई काम करने को कहे तब आप भी उसके काम को मना कर दें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »