20 Apr 2024, 00:19:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

गर्भवती होने के लिए सेक्स जितना ही जरूरी है इस बात का ज्ञान होना कि सेक्स कब किया जाए। इसे नजरअंदाज करने से कई बार गर्भधारण करने में पेरशानी भी आती है। आइए जानें कि माह में किस समय सेक्स करने से गर्भारण की संभावना अधिक होती है। पुरुष के शुक्राणु का साथी महिला के गर्भ मे जाने से गर्भधारण होता है महिला के अंडाणु से शुक्राणु का मेल होना और निषेचन की क्रिया का होना गर्भधारण है।

समय का सहवास- 
गर्भवती होने के लिए सिर्फ सहवास करना जरुरी नहीं होता बल्कि सही समय पर सहवास करना भी मायने रखता है। यह बात ध्यान देने योग्य है कि पुरुष के शुक्राणु हमेशा लगभग एक जैसे ही होते है जो महिला को गर्भवती कर सकते है लेकिन महिला का शरीर ऐसा नहीं होता है जो कभी भी गर्भवती हो सकें। उसका एक निश्चित समय होता है एक छोटी सी अवधि होती है। यदि आप उस अवधि को पहचान कर उस समय सहवास करते है गर्भधारण की संभावना आश्चर्यजनक रुप से बढ़ जाती है। 
 
ओवुलेशन साइकिल-
पीरियड्स के सात दिन बाद ओवुलेशन साइकिल शुरु होती है, और यह माहवारी या पीरिड्स के  शुरु होने से सात दिन पहले तक रहती है। ओवुलेशन पीरिड्स ही वह समय होता है जिसमें कि महिला गर्भधारण कर सकती है और इस स्थिति को फर्टाइन स्टेज भी कहते है। गर्भधारण के लिए, जब भी सेक्स करें तो ओवुलेशन पीरियड में ही करें। अपनी ओवुलेशन साइकिल का पता लगाएं इसके लिए आप चिकित्सक से संपर्क भी कर सकते है। 
 
ओर्गास्म- 
पुरुष सिर्फ अपनी संतुष्टि का खयाल रखते है और अपनी पत्नी की कमोत्तेजना को तवज्जों नहीं देते। ऐसी स्त्रियों को गर्भधारण करने में मुश्किलें आती है। अगर स्त्री सहवास के वक्त ओर्गास्म प्राप्त कर लेती है तो गर्भारण की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। क्योंकि पुरुष के शुक्राणु को सही जगह जाने का समय और माहौल मिलता है तथा शुक्राणु ज्यादा समय तक जीवित रहते है।

सुबह का समय-
गर्भधारण के लिए सेक्स का समय सुबह का होना चाहिए क्योंकि सुबह में समय आप तरोताजा रहते है। स्त्री रोग विशषेज्ञ बताती है कि जिन महिलाओं में रेगुलर पीरियड हो वे प्रेगनेंट होने के लिए पीरियड के बाद दस दिन के अंतराल में सेक्स करें, इससे प्रेगनेंट होने की संभावना ज्यादा होती है और जिनमें में अनियमित पीरियड हो वे प्रेगनेंसी के लिए पीरियड के साइकिल में नियमित अंतराल पर सेक्स करें। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »