19 Apr 2024, 23:09:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle » Relationship

पोर्न साइट्स पर केंद्र सरकार सख्त, 3000 साइट किए ब्लॉक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2017 11:29AM | Updated Date: Mar 30 2017 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने पोर्न साइटों पर बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने अश्लील सामग्री परोसने वाली 3000 साइट्स को ब्लॉक कर दिया है। इस बात की जानकारी बुधवार को लोकसभा में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने दी। पोर्न साइटों को लेकर लिखित जवाब में मंत्रालय ने कहा है कि बच्चों के पोर्न वीडियो दिखाने वाली ज्यादातर वेबसाइट भारत के बाहर से चलाई जा रही थी।

सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि गृह मंत्रालय महिला और बच्चों के खिलाफ साइबर क्राइम रोकथाम (CCPWC) पर एक प्रोजेक्ट शुरु करने जा रही है। अपने जवाब में मंत्रालय ने बताया कि साइबर बेहद गोपनीय और दुनिया भर में फैला है। लिखित जवाब में कहा गया है कि बच्चों के पोर्न वाले वीडियो ज्यादातर भारत के बाहर से चलाए जा रहे हैं। 
 
मंत्रालय ने कहा कि इंटरपोल ऐसे गंभीर बाल यौन अपराधियों की लिस्ट रखता है और उसे अपडेट करता रहता है। इंटरपोल से मिली ऐसी गंभीर लिस्ट के आधार पर सरकार ऐसे साइटों को समय-समय पर ब्लॉक करती रहती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »