19 Apr 2024, 00:27:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

सिंगल ना हो निराश, बिना पार्टनर के ऐसे मनाएं वेलेंटाइन डे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2017 12:09PM | Updated Date: Feb 14 2017 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलेंटाइन डे पर हर प्‍यार करने वाले अपने तरीके से सेलिब्रेट करते है। कोई फेसबुक पर फोटो डाल कर अपनी गर्लफ्रेंड को ये बताता है कि वह सबके सामने अपने प्‍यार का इजहार कर सकता है।
 
शादीशुदा जोड़े भी जोर-शोर से वेलेंटाइन डे मना रहे है। सारे बाजार में दुकानें एक बड़े त्यौहार की तरह ग्रीटिंगस और हार्ट शेप बैलूनस से सजी हुई है। इन्हें एेसी सजी देखकर हर किसी के मन में इस दिन को मनाने की चाह होने लगती है।  
 
लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या वेलेंटाइन डे सिर्फ प्यार करने वाले जोड़ों के लिए ही है? क्या आपको इस दिन को मनाने के लिए पहले किसी रिश्ते में बंधना होगा। तो ये जरूरी नहीं है कि आपके पास ये दिन सेलेब्रेट करने के लिए कोई साथी हो।
 
जो लोग सिंगल हैं वे निराश न हो आज हम आपको इस दिन को शानदार अंदाज से मनाने के कई तरीके बताएंगें। वो कहते हैं ना, खुद से प्यार करो, आप अपने सबसे अच्छे और करीबी साथी होते हैं। 
 
आपके पास पार्टनर नहीं है तो उदास होने की जरूरत नहीं, खुद के लिए तोहफा खरीदें और बाहर जाएं और खुद के साथ सेलेब्रेट करें।या फिर जिनके पास उनका वेलेंटाइन नहीं है, आप उनके वेलेंटाइन बनकर भी इस दिन का मजा ले सकते है।
 
किसी ओल्ड एज होम में जाएं और उन लोगों के साथ प्यार का एहसास शेयर करें जो खुद अकेले रहते हैं। आप देखिएगा आपको प्यार को वो एहसास मिलेगा, जो अब तक कभी नहीं मिला है। अनाथ आश्रम में जाएं और बच्चों के साथ सेलेब्रेट करें। उन्हें महसूस कराएं कि वे आम नहीं हैं खास हैं।
 
किसी अपने के साथ मनाएं ये दिन अपने माता-पिता या फिर सबसे अच्छे दोस्त, सबसे करीबी इंसान को इस दिन पर स्पैशल महसूस कराएं, देखिएगा आपका दिन कितना खास हो जाएगा। आप किसी के वेलेंटाइन बनकर तो देखिए, आपका वेलेंटाइन डे बन जाएगा स्पेशल।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »