20 Apr 2024, 12:12:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

वेलेंटाइन डे स्पेशलः ये गिफ्ट देकर करें प्यार का इजहार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2017 2:18AM | Updated Date: Feb 14 2017 2:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। हर साल 14 फरवरी को देश-दुनिया में वेलेंटाइन डे मनाया जाता है, लोग अपने चाहने वालों को संत वेलेंटाइन के नाम पर फ्लार्स, गिफ्ट्स देते हैं। और इस दिन हर प्रेमी जोड़ा अपने प्रेम का इजहार करता हैं। 

 
वेलेंटाइन को लेकर पिछले एक सप्ताह से युवा वर्ग में खासा उत्साह है। 7 फरवरी रोज डे से शुरू हुआ सप्ताह प्यार का पर्व आज यानी 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाने के साथ ही पूरा होगा।
 
हर प्रेमी जोड़ा इस दिन को खास बनाना चाहता है। हर कोई चाहता है कि वो इस दिन अपने वेलेंटाइन के लिए कुछ ऐसा करे कि ये दिन यादगार बन जाए। इसी वजह से बहुत से लोग अपने पार्टनर के लिए कुछ अलग, अनोखा करना चाहते हैं।
 
वैलेनटाइन डे के मौके पर बाजारों में अलग ही रौनक छाई है, दिल के आकार वाले हीरे के पेंडेंट से लेकर टेडी बीयर, हार्ट शेप के कार्ड्स, चांदी का गुलाब, ‘आई लव यू’ लिखे चांदी के पायल और कई गिफ्ट आइटम धड़ल्ले से बिक रहे हैं। 
 
दे सकते है ये गिफ्ट...
1. आज के दिन युवा जोड़े एक-दूसरे को वैलेनटाइन कार्ड से लेकर तरह-तरह के महंगे उपहार देकर यादगार बना सकते हैं। इस मौके पर युवा जोड़े किसी होटल में विशेष कार्यक्रम भी आयोजित कर सकते हैं। 
 
2. युवा वर्ग और खासकर नव दंपति आप चाहें तो इसे और रोमांटिक बनाने के लिए आप टेबल पर सेंटिड कैंडल जलाकर और उसपर फूल बिखेरकर माहौल को खुशनुमा बना सकते हैं। चाहें तो रोमांटिक गाने भी चला सकते हैं।
 
3. इस दिन अपनी कुछ फोटोज को सिलेक्ट करके एल्बम बनाकर गिफ्ट कर सकते हैं। यह गिफ्ट उनके साथ हमेशा रहेगा। बता दें, भारत में 1992 के आसपास यह पर्व मनाने का प्रचलन शुरू हुआ। 
 
4. ज्वेलरी हमेशा ही लड़कियों के लिए पसंदीदा उपहार रहा है। दिल के आकार का एक लॉकेट खरीदें। उसमें अपनी तस्वीर डालें और उनके नाम का पहला अक्षर डालकर उस लॉकेट को बंद करें। ये भी एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है।
 
5. आपको बता दें कि लड़कों को सौंदर्य प्रसाधन की चीजें बहुत भाती हैं। इसमें शेविंग किट से लेकर परफ्यूम तक शामिल हो सकते हैं, लड़कों को एसेसरीज भी बहुत भाती है। वेलेंटाइंस डे के दिन आप उन्हें ब्रेसलेट, चेन, रिंग गिफ्ट कर सकती हैं।
 
क्यों मनाया जाता है पर्व 
कैथोलिक विश्वकोश के अनुसार, शुरूआत में 3 ईसाई संत थे। पहले रोम में पुजारी थे, दूसरे टर्नी में बिशप थे और तीसरे थे सेंट वेलेंटाइन, जिनके बारे में कोई इतिहास अभी तक सामने नहीं आया है, सिवाय इसके कि वे अफ्रीका में मिले थे। हैरानी की बात यह है कि तीनों वैलेंटाइन्स 14 फरवरी के दिन शहीद हुए थे। इनमें सबसे महत्वपूर्ण रोम के सेंट वेलेंटाइन माने जाते हैं। 
 
रोम में तीसरी शताब्दी में सम्राट क्लॉडियस का शासन था, जिनके अनुसार एकल पुरुष विवाहित पुरुषों की तुलना में ज्‍यादा अच्‍छे सैनिक बन सकते हैं। वेलेंटाइंस, जो एक पादरी थे ने इस क्रूर आदेश का विरोध किया। इन्‍होंने अनके सैनिकों और अधिकारियों के विवाह करवाए। जब सम्राट क्लॉडियस को इस बात का पता चला तो उन्‍होंने वेलेंटाइंस को फांसदी पर चढ़वा दिया। इन्‍हीं की याद में वेलेंटाइंस डे मनाया जाने लगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »