25 Apr 2024, 18:16:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

साधारण लड़के से डेटिंग की वजह?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2017 9:51AM | Updated Date: Jan 27 2017 9:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कहा जाता है कि किसी की खूबसूरती को देखने के लिए नजरें खूबसूरत होना चाहिए। ऐसे में सवाल उठता है, जहां पुरूष खूबसूरत लड़की को देखकर ही आकर्षित होते हैं, वहीं कुछ खूबसूरत महिलाएं साधारण से पुरूष को क्यों पसंद करती हैं।
 
क्या आप जानते हैं इसके पीछे कौन-सी वजह हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कि एक खूबसूरत महिला का साधारण से लड़के को पसंद करने की क्या है वजह। 
 
कुछ लड़के सोचते हैं कि महिलाएं केवल गुड लुक्स वाले लड़कों को पसंद करती हैं, लेकिन उनकी यह सोच गलत है। वह गुड लुक्स के साथ-साथ पैसे भी देखती है। 
 
महिलाएं ऐसे लड़के को पसंद करती है, जिनके साथ उनका भविष्य सेफ रहे। वह इसलिए गुड लुक्स लड़के को पसंद नहीं करती, क्योंकि ऐसे लड़कों के पीछे काफी लड़कियां भागती हैं। वह सोचती है कि अगर वो साधारण से लड़के को पसंद करेंगी, तो वह उनका ही बनकर रहेगा। 
 
लड़कियां अक्सर अपनी छोटी हाइट और ज्यादा मोटी होना जैसी बातों को लेकर डरती रहती हैं। इसीलिए वह कम सुंदर लड़के को पसंद करती हैं, ताकि वह उनकों छोड़कर न जा सके। 
 
कुछ पुरुषों का लुक्स एकदम एवरेज होता है, लेकिन उनका सेंस आॅफ ह्युमर बहुत बेहतरीन होता है। हरदम गुस्से और टेंशन में रहने वाले पुरुष किसी महिला को पसंद नहीं होते हैं, चाहे वो कितने ही खूबसूरत क्यों न हो।
 
कई बार महिलाएं पुरुषों के लुक्स से ज्यादा केयरिंग नैचर से इम्प्रेस होती है। इस वजह से कम खूबसूरत पुरुष भी महिलाओं के लिए पहली पसंद बन जाते हैं।
 
कहते है कि पुरुषों की खूबसूरती उनकी इंटेलिजेंस में छिपी होती हैं। अगर कोई पुरुष सिर्फ खूबसूरत हो और उसमें अक्ल की थोड़ी कमी हो, तो ऐसे पुरुषों से महिलाएं भी दूर रहना पसंद करती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »