29 Mar 2024, 11:31:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

पोर्न देखने में भारतीय महिलाओं की रूचि बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2017 9:03PM | Updated Date: Jan 9 2017 9:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पोर्न देखने की रेस में भारत पिछले साल के मुकाबले पिछड़ गया है। वर्ल्ड रैंकिंग तीसरे स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गया है। यह रैंकिंग पोर्न वेबसाइट पॉर्नहब ने दी है। उसने अपनी सालाना रिपोर्ट जारी की है।

पॉर्नहब की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर के सबसे ज्यादा पॉर्न देखने वाले देशों में भारत चौथे नंबर पर है। पिछली साल भारत इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर था। रिपोर्ट के मुताबिक भारत के लोग सबसे ज्यादा सनी लियोन को ढूंढते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि भारत में पॉर्न देखने वालों में 30 फीसदी महिलाएं शामिल हैं।
 
पॉर्न देखने में भारत के लोग 'मेड इन इंडिया' पॉर्न को ही प्राथमिकता देते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पॉर्न ढूंढते वक्त भारतीयों ने 'इंडियन' शब्द सर्वाधिक बार टाइम किया। पॉर्न ढूंढने में टॉप 10 की लिस्ट में 'इंडियन आंटी विद यंग' नंबर 1 पर रहा।
 
सबसे ऊपर सर्च के लिहाज से महिलाओं ने 'लेस्बियन' शब्द को सर्वाधिक बार सर्च किया, जबकि पुरुषों ने 'मिल्फ' शब्द को सबसे ज्यादा सर्च किया। भारत में सर्वाधिक पॉर्न देखने के मामले में 18 से 24 साल के युवाओं की संख्या सबसे अधिक है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »