20 Apr 2024, 04:18:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

बच्चों के लंच बॉक्स में क्या रखें, क्या नहीं?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2016 11:51AM | Updated Date: Dec 2 2016 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हर मां चाहती है कि उसका बच्चा स्वस्थ रहे। इसलिए उसकी कोशिश होती हैं कि वह अपने बच्चे के लंच बॉक्स में ऐसे आहार रखें, जो उसकी पसंदीदा होने के साथ-साथ उनको स्वस्थ भी रखें, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपके बच्चे के हेल्दी लंच बॉक्स में आप अनजाने में ऐसी कुछ चीजें रख देती हैं, जिनकी असलियत को जानकर आपको भी झटका लग सकता है।  

बीवर एनल ग्लैंड जूस  

यह बीवर एनल ग्लैंड जूस आपको वेनिला और रास्पबेरी स्वाद के आहार और पेय पदार्थों और पुडिंग में मिलता है। इसे नेचुरल फ्लेवर के रूप में जाना जाता है और इसके लेबल पर से कस्टोरुम का नाम दिया गया है। वैसे तो इसे खाने के लिए सुरक्षित कहा गया है, लेकिन फिर भी इसके लिए आप सादे किस्म की वैराइटी या ताजा रास्पबेरी ले सकते हैं।

ब्रेड 

यह ब्रेड में मिलता है और लेबल पर इसका नाम एल-सिस्टीन लिखा हुआ होता है। यह एक एमिनो एसिड है, जो ब्रेड को पकने के समय को कम करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह केमिकल मानव बाल, बतख के पंख और सुअर के बाल को घुला कर बनाया जाता है।

इसे ब्रेड को सॉफ्ट करने के लिए दुनिया के कई हिस्सों में पहुंचा जाता है। यह बच्चों के लिए हानिरहित होता है, इसलिए अपने पसंदीदा पाव रोटी लेते समय लेबल की जांच करें या अपने स्थानीय बेकरी पर ताजा बेक्ड ब्रेड ही खरीदें।

च्यूइंग गम 

भेड़ के ऊन से प्राप्त तेल को च्यूइंग गम के लिए बेस के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके बच्चे को च्यूइंग गम खाना पसंद है, तो उसे च्यूइंग गम के स्थान पर प्राकृतिक कैंडी खाने के लिए कहें। 

योगर्ट और जूस 

योगर्ट और जूस में बीटल्स पाया जाता है। इसे कारमाइन कोशीनील के नाम से लेबल किया जाता है। यह चमकदार लाल आहार बीटल के पेट से कुचल कर निकाला जाता है और किसी भी आहार या पेय पदार्थों को जीवंत लाल रंग प्रदान करता है। पर कहते है कि यह आहार कुछ लोगों के लिए सुरक्षित होता है। पर आप फिर भी इसे अपने बच्चे के लंच बॉक्स में शामिल करने से पहले इसके लेबल की अच्छे से जांच कर लें। 

रेडिमेट सूप 

रेडिमेट सूप में रेत पाया जाता है और लेबल पर इसका नाम सिलिकॉन डाइआॅक्साइड होता है। यह रेत से बनाया जाता है और बाइंडिंग कणों को एक साथ रखने के लिए एंटी-क्लम्प एजेंट के रूप में आहार में मिलाया जाता है। ताजी सब्जियों का सूप बनाकर दे सकते हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »