19 Apr 2024, 17:57:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

शादी से पहले प्रोफाइल में बदलाव जरूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2016 10:44AM | Updated Date: Nov 17 2016 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शादी को लेकर हर किसी के विचार अलग-अलग है। वैसे ज्यादातर लोग अरेंज मैरिज में विश्वास रखते हैं। वहीं अरेंज मैरिज में कई ऐसी चीजों होती हैं, जो रिश्ते में दरार डाल सकती है। सबसे बड़ी वजह सोशल मीडिया है।
 
आजकल लोग किसी के बारे में जानने के लिए उसकी प्रोफाइल ही चेक करते है। ऐसे में अगर आपकी शादी तय हो गई है, तो सबसे पहले अपने प्रोफाइल में कुछ बदलाव जरूर कर लें, ताकि आपके रिश्ते में कोई दरार न आए। 
 
अपने फ्रेंड्स के साथ ड्रिंक करते हुए फोटो या फिर उनके साथ चिपककर क्लिक की गई फोटो को अपने अकाउंट से डिलीट कर दें, तो बेहतर है। ऐसे फोटो आपके रिश्तेदारों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आएंगे।  
 
शादी तय होने पर अपने एक्स के साथ सारे रिलेशन खत्म कर दें। अगर आप अभी भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड या बाय फ्रेंड से बात करेंगे, तो आपके मंगेतर को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं होगी। 
 
अक्सर कई बार लड़के-लड़कियां अपने पार्टनर को मिस करते समय दुख भरे पोस्ट डाल देते हैं। अगर आप की प्रोफाइल में भी कुछ ऐसा है, तो सबसे पहले उन्हें डिलीट करें।
 
शादी तय होने पर अपने क्लोज फ्रेंड्स से दूरियां बनाएं। उनसे लगातार चैट करना आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है।
 
सबसे पहले अपने अकाउंट से पुरानी चैट डिलीट करें। अगर किसी ने आपकी पुरानी चैट पढ़ ली, तो आपको बहुत बड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। 
 
कई बार आपके दोस्त आपकी किसी पोस्ट पर कुछ गलत कमेंट कर देते हैं। ऐसे में इन कमेंट्स को डिलीट या हाइड कर दें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »