20 Apr 2024, 07:38:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

लिव इन रिलेशनशिप में ध्यान रहे कि...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2016 10:29AM | Updated Date: Nov 9 2016 10:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लिव इन रिलेशनशिप मार्डन जमाने का ही एक हिस्सा है, जिसमें कपल्स बिना किसी रिश्ते के एक-दूसरें के साथ एक ही छत के नीचे रहते हैं। वह अपनी मर्जी से एक-दूसरे की जिम्मेदारी को निभाते हैं और जब चाहें अपनी मर्जी 

से अलग हो सकते हैं। लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले को इस बात को तय करना चाहिए कि वह बिना शादी किए इस रिश्ते को निभा सकता है या नहीं। 

लिव इन रिलेशनशिप में रहने पर एक-दूसरे का सम्मान करना न भूलें, क्योंकि यह रिश्तों में कड़वाहड़ ला सकता है। 

इस रिलेशनशिप में रहने वाले कपल को शारीरिक संबंध बनाने की सीमा तय करना चाहिए, क्योंकि यह कोई पति-पति रिश्ता नहीं कि वह लड़की सब मनमानियों को सहती रहे। 

दोनों को एक-दूसरे की दिनचर्या जानने का अधिकार होना चाहिए। साथ हर बात एक-दूसरे से शेयर करना चाहिए। 

अपने पार्टनर पर पूरी तरह से भरोसा होना चाहिए और इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि कोई भी निर्णय लेने से पहले आपको उस निर्णय को जीवन भर निभाना पड़ेगा।

अगर इस रिलेशनशिप के चलते  आपको बीच में ही अकेला रहना पड़े, तो उसके लिए अपने-आपको पहले से ही मजबूत बनाकर रखिए, तभी आप सफल लिव इन रिलेशनशिप में रह पाएंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »