19 Apr 2024, 19:54:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

अपनी शादी का सपना तो हर कोई देखता है। यह दिन हर किसी की जिंदगी सबसे खास दिन होतर है। हम सभी अपने जीवन में एक अच्छे लाइफ पार्टनर की कल्पना करते है और चाहते है कि उसमें वो सारे गुण हों जिससे आप जिंदगी भर उसके साथ खुशी से बिता सकें। शादी एक ऐसा फैसला है जो जल्दबाजी में नहीं लिया जा सकता है इसके लिए आपको गंभीरता से सोचना होता है कि क्या आप अभी शादी के लिए तैयार है। पहले लड़कियों के 20 साल के होते ही उनकी शादी कर दी जाती थी, लेकिन आजकल लड़कियां महत्चकांक्षी हो गई है उनके लिए उनका करियर है उसके बाद कुछ और है। शादी करने का निर्णय घरवालों के दबाव में नहीं लेना चाहिए क्योंकि शादी के बाद जिम्मेदारियां भी बढ़ती है और आप उसके लिए तैयार है या नहीं इसका जबाव सिर्फ आपके पास है। शादी के निर्णय से पहले इन बातों पर जरूर ध्यान दें। 

विचारों का मिलना जरूरी
निश्चित ही आप जिससे प्यार करती है वो आपके लिए खास है और आपको उसमें कोई कमी नहीं दिखाई देगी, लेकिन शादी कुछ समय के लिए नहीं होती है, इसलिए जरूरी है कि शादी से पहले आप अपने साथी की अच्छाईयां या बुराईयों को अच्छे से जान लें और उसके अनुसार अपना निर्णय लें। एक अच्छी शादी के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी दोनों के विचार आपस में मिलते हों इनके अलवा किसी भी रिश्ते में एक-दूसरे को समझना बहुत जरूरी है।
 
पति-पत्नी बनने के लिए तैयार
शादी के नाम से खुश होने से पहले एक बार अपने आप से यह जरूर पूछ लें कि क्या आप पति या पत्नी बनने के लिए तैयार है। ब्याफै्रंड या गर्लफें्रड के रिश्ते से बिल्कुल अलग होता है पति-पत्नी  का रिश्ता। इस रिश्ते के साथ आप पर कई सारी जिम्मेदारियां भी आती है जिसे आप अनदेखा नहीं की सकते है। शादी के बाद आपको हर काम मिल जुल कर साथ में ही करना होता है और अपनी जिंदगी से जुड़ी हर बात एक-दूसरे कर बतानी होती है। 
 
आर्थिक चुनौती के लिए तैयार 
शादी के बाद आपको आर्थिक रूप से मजबूत होना पड़ता है डेटिंग के दौरान कभी कभी आप अपने साथी को खुश करने के लिए उसे शॉपिंग करा सकते है लेकिन शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती है जिसके लिए पैसों की जरूरत होती है। पति या पत्नी यह दोनों की जिम्मेदारी है कि अपने आगे आने वाले खर्चों के लिए तैयार है।
 
विश्वासपत्र रहने के लिए तैयार है
शादी से पहले यह जरूर सोच लें कि क्या आप इस नए रिश्ते के प्रति विश्वासपत्र रहेंगे या नहीं। अगर आप किसी से प्यार करते है और इसके अलवा आप किसी और को भी पसंद करते  है तो इस बारे में सोच लें कि आप किसके साथ जीवन बिताना चाहते है। ऐसे में जल्दबाजी में शादी का फैसला नहीं लें यह आप और आपके साथी दोनों के लिए ठीक नहीं है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »