26 Apr 2024, 03:37:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle » Relationship

गोवा में अब 'किस' पर भी पाबंदी, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2015 10:13PM | Updated Date: Mar 27 2015 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। देश में जैसे प्रतिबंधों की बयार चल पड़ी है। ताजा मामला गोवा के एक गांव का है, जहां सार्वजनिक तौर पर किस करने पर पाबंदी लगा दी गई है। पाबंदी लगाने के पीछे जो तर्क दिया गया है वो बड़ा मजेदार है।

पणजी से थोड़ी ही दूरी पर समुद्र किनारे बसा मनोरम सल्वाडोर डू मुंडो गांव में यह पाबंदी लगाई है और इसका कारण निवासियों में चिड़-चिड़ापन पनपने को बताया गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में गोवा सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग ने अपने कर्मचारियों के बिना आस्तीन वाले कपड़े, कई जेब वाली पतलून और जींस पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था। गोवा विधानसभा ने पिछले मंगलवार को यह जानकारी दी थी।

सल्वाडोर डू मुंडो की उप-सरपंच रीना फर्नांडीज ने गुरुवार को बताया कि गांव की पंचायत ने स्थानीय निवासियों के अनुरोध पर यह प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। फर्नांडीज के अनुसार यह प्रतिबंध इसी महीने लगाया गया। उन्होंने बताया, "गांव में इधर अवांछित हरकतें कुछ ज्यादा ही हो रही थीं, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही थी।"

गांव में सिर्फ किस करने पर ही पाबंदी नहीं लगाई गई है, बल्कि शराब पीने और तेज आवाज में संगीत बजाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंध की घोषणा के तौर पर गांव में चिपकाए गए पोस्टरों के सोशल मीडिया में आने से यह बात फैली।

इन पोस्टरों में लिखा गया है, "किसी तरह का उत्पात न मचाएं, घूमने आए लोग हमारे गांव को स्वच्छ रखें, शराब पीना, धुम्रपान करना, ऊंची आवाज में संगीत बजाना, सार्वजनिक स्थल पर चूमना और उत्पात मचाना सख्त प्रतिबंधित है।"

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर छाए इस पोस्टर पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी मिली-जुली आ रही हैं। डॉक्टरी पेशे से आने वाले गेरार्ड डीसूजा पूछते हैं, "किस करने पर पाबंदी क्यों? सरकार प्रेम की अभिव्यक्ति पर लगाम क्यों लगा रही है? आप सार्वजनिक स्थल पर पेशाब कर सकते हैं, लेकिन चूम नहीं सकते? इसके पीछे क्या तर्क है?"

वहीं, गांव की ही रहने वाली पैट्रिसिया नजारेथ प्रतिबंध का समर्थन करते हुए कहती हैं, "लोग सार्वजनिक स्थल पर किस करते हुए कुछ ज्यादा ही डूब जाते हैं।"

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »