29 Mar 2024, 10:09:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

किस करने के हैं ये अनोखे फायदे, क्या आपको है मालूम?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2016 3:51PM | Updated Date: May 25 2016 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किस सिर्फ फन के लिए ही नहीं किया जाता बल्कि आपको यह हेल्दी भी रखता है, जी हां हुजूर, किस करने और स्मूच करने और हेल्थ के लिए लाभ होते हैं तो जानें डेली किस करके आप कैसे सेहतमंद रह सकते हैं। आप अपने साथी को सीरियस फ्रेंच किस करते हैं तो आपके मुंह के बैक्टीरिया दूर होंगे। इतना ही नहीं, इससे आप दांतो की रोग, कैवेटिज वगैरह से आसानी से बच सकते हैं। 
 
कैलोरी घटाने के लिए भी किस करना फायदेमंद है। करीब एक मिनट की किस के दौरान दो से तीन कैलोरी बर्न होती है। इतना ही नहीं, इससे शरीर के मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ जाती है। 
 
किस के दौरान शरीर में एड्रेनालिन नामक हार्मोन बनता है जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। यह पूरे शरीर में रक्तसंचार के लिए पंप होने में दिल की मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर कम करने और शरीर में रक्त संचार ठीक रखने में मदद मिलती है। तो अब न सिर्फ दिल को खुश करने बल्कि इसे सेहतमंद रखने के लिए किस करें।
 
महिलाओं को 'साइटोमेगालोवायरस' से बचाने में मदद करती है जो गर्भावस्था में शिशु को जन्मजात अंधा बना सकता है। यह वायरस तभी नुकसान पहुंचाता है जब महिलाएं गर्भवती होती हैं, अन्यथा इससे कोई विशेष नुकसान नहीं होता। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »