26 Apr 2024, 02:40:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

नवविवाहितों को तोहफें दे यह...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2016 12:18AM | Updated Date: Jan 24 2016 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इन दिनों शादियों का मौसम जोरो शोरो पर हैं। जब भी आप मार्किट निकलते हैं तो आये दिन कोई ना कोई शादी के फंक्शन या बारात दिख ही जाती हैं। ऐसे में हो सकता हैं कि आपको भी किसी शादी में जाना पड़ जाए। यदि आप शादी में जा रहे हैं लेकिन उस शादी में तोहफा क्या दिया जाए इस उलझन में उलझे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे दिलचस्प तोहफों के बारे में बताएंगे जिसे आप किसी भी नवविवाहित को दे सकते हैं।

रोमांटिक यात्रा वाउचर: फिजिकल गिफ्ट्स तो सभी लोग देते हैं। आप कुछ अलग ट्रॉय करते हुए नवविवाहित जोड़ें को किसी रोमांटिक ट्रिप के वाउचर दे सकते हैं। इस तरह वह आपका तोहफा हमेशा याद भी रखेंगे और सब से ज्यादा एन्जॉय भी करेंगे।
    
कुकरी क्लास: आज कल के नव युवक और युवतियों को खाना बनाने का ज्ञान कम ही होता हैं। ऐसे में आप उन्हें किसी कुकिंग क्लास का कोर्स गिफ्ट कर सकते हैं। इस तरह वह दोनों ही साथ में कुकिंग सिख सकते हैं।
    
रोमांचक उपहार: यदि नवविवाहित जोड़ा रोमांच और जोश का दीवाना हैं तो आप उन्हें घुड़सवारी, जीप सफारी, रॉक क्लाइंबिग, हॉट एयर बैलूनिंग जैसे किसी एडवेंचर स्पोर्ट टिकट भी तोहफे में दे सकते हैं।
    
क्यूट पेट: यदि नवविवाहित जोड़ें को पालतू जानवर पसंद हैं तो आप उन्हें कोई प्यारा सा पप्पी या बिल्ली भी दे सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »