20 Apr 2024, 08:58:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

शादी से पहले पूछे दस सवालों के जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2015 3:24AM | Updated Date: Sep 7 2015 3:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शादी एक महत्वपूर्ण फैसला है। इसके बाद बहुत सी जिम्मेदारियां आ जाती है और कई बार आपकी स्वच्छंदता पर भी रोक लग जाती है। शादी करने से पहले न सिर्फ शारीरिक तौर पर बल्कि मानसिक तौर पर भी तैयार  होना बहुत जरूरी है। लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी है कि आप अपने होने वाले हमसफर के बारे में जारकारियां हासिल करें। इसके लिए आपको काफी सवालों के जवाब तलाशने की जरूरत है। शादी से पहले सेक्स संबंध, दोस्तों से पहले रोमांस इत्यादि के बारे में भी आपको पता होना चाहिए। जिससे भविष्य में आपका वैवाहिक जीवन यानी दांपत्य जीवन सुखमय बीत सकें।

1. पुरानी बातें

शादी से पहले लड़का-लड़की जब मिलते है तो जरूरी नहीं कि वे एक-दूसरे के अतीत के बारे में ही बात करें और अतीत के बारे में बातें करना सही भी नहीं है। लेकिन कुछ ऐसी बातें जरूर है, जो शादी से पहले पूछना जरूरी है। दरअसल, शादी से पहले किए जाने वाले सवालों के दौरान आप अपने होने वाले हमसफर की पर्सनालिटी और सोच से रूबरू होते है इतना ही नहीं आप अपने हमसफर की इच्छा-अनिइच्छा को जानकर भविष्य में इन का भी ख्याल रख सकते हो।
 

2. भविष्य की प्लानिंग
शादी के बारें आपका साथी करियर को प्राथमिकता देगा या परिवार को। यदि करियर को देगा तो बाकी सब चीजें कैसे मैनेज होगी। अगर आप महिला है तो शादी के बाद आपको नौकरी करनी है या नहीं। आपका प्रोफेशन क्या है आने-जाने का समय क्या है, जॉब प्रोफाइल क्या है। आप शादी के बाद संयुक्त परिवार में रहना पसंद है या अकेले। यदि परिवार के साथ रहना है तो मिलकर रहना पसंद करेंगे या फिर एक ही परिवार में सब-कुछ अलग थलग होगा, से बातें करना भी जरूरी होता है।
 

3. आर्थिक स्थिति
भावी साथी चाहे आप अकेले रहना पसंद करें या फिर संयुक्त परिवार में आपस मे उनकी आर्थिक स्थिति पर बात करना न भूलें। भविष्य में वे आर्थिक जिम्मेदारियों को कैसे पूरा करेंगे। अपना निवेश किन-किन चीजों में कहा-कहा करेंगे, इत्यादि मसलों पर दोनों की राय भी बहुत जरूरी है जिससे भविष्य में कोई समस्या न होने पाएं।
 

4. शादी के बारे में राय
ये पूछना भी जरूरी है कि उनका साथी शादी के बारे में क्या सोचता है। कहीं ऐसा ना तो कि किसी के दबाव में या फिर जबरन शादी के लिए आपके साथी ने हामी भरी हो। आपका साथी शादी से खुश तो है ना, क्या वह शादी के बाद आने वाली जिम्मेदारियों के लिए तैयार है।
 

5. पार्टनर को जानिए
अपने साथी की रूचियों को जानने की कोशिश करें। किस तरह की बातें उसे पसंद है, क्या गंभीर बातों में उसकी रूचि है, क्या वह अधिक घूमना-फिरना पसंद करता है, क्या उसे डेटिंग पसंद है इत्यादि बातें जानना भी आवश्यक है।
 

6. रोमांस के बारे खयाल
शादी के पहले रोमांस के बारे में आपका साथी क्या सोचता है। शादी से पहले सेक्स के  बारे में आपके  साथी की क्या राय है। क्या वह शादी के बाद भी दोस्तों से वैसे ही संबंध बनाए रखेगा, क्या दोस्तों के घर आना-जाना पहले की तरह होगा।
 

7. साथी की महत्ता
परिवार में आपके साथी का क्या ओहदा है क्या परिवार वाले आपके साथी की रूचियों को पसंद करते है क्या परिवार को उनका व्यवहार इत्यादि पसंद है। परिवार में किसी गंभीर डिस्कशन में क्या आपके साथी की राय मांगी जाती है, क्या उनकी राय पर कभी अमल हुआ है, इत्यादि बातें जानने से आप अपने साथी की अहमियत का समझ पाएंगे।
 

8. साथी के जीवन का लक्ष्य

आपके लिए यह जानना भी बेहद आवश्यक है कि आपके साथी के जीवन का लक्ष्य क्या है वह अपने कैरियर में क्या मुकाम हासिल करना चाहता है क्या वह समाज में अपनी अलग पहचान  बनाने अपने अस्तित्व को कायम रखने का इच्छुक है या फिर आर्थिक तंगी के कारण नौकरी करने का इच्छुक है इस मामले में भी आप अपने साथी की राय जानकर उसकी पर्सनालिटी से रूबरू हो सकते है।
 

9. पार्टनर का विचार
यह भी शादी से पहले पूछा जाने वाला एक महत्वपूर्ण सवाल है। यदि आप दोनों के विचार एक-दूसरे नहीं मिलेंगे तो भविष्य में कई प्रकार की दिक्कतें होंगी। इसके कारण भविष्य में आपकी शादी भी टूट सकती है। इसलिए एक-दूसरे की बातों से को जानना और उससे सहमत होना बहुत जरूरी है।
 

10. परिवार नियोजन
एक अंतिम और महत्वपूर्ण सवाल क्या आपके साथी की परिवार नियोजन के विषय में क्या राय है। क्या परिवार चलाने कि लिए प्लानिंग पर आपके साथी का भरोसा है। वह शादी के बाद कब और कितने बच्चे चाहते है, बच्चों को लेकर, हनीमून को लेकर उनकी क्या योजना है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »