19 Apr 2024, 11:08:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

बुजुर्गो के लिए है रामबाण सेक्‍स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2015 11:32PM | Updated Date: Aug 3 2015 11:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। एक अध्ययन में पता चला है कि बुजुर्गो की सेहत के लिए यौनक्रिया सबसे बेहतर चीज है। अध्ययन में पता चला है कि जो बुजुर्ग यौन गतिविधियों में लिप्त रहते हैं, उनका मनोवैज्ञानिक स्वास्थ बेहतर रहता है। साथ ही ऎसे बुजुर्गो का सामाजिक जीवन भी अच्छा होता है। अध्ययनकर्ता टेलर जेन फ्लिन ने 74 साल से 133 साल के बुजुर्गो पर यह अध्ययन किया।


अध्ययन में पता चला है कि बुजुर्गो के यौन व्यवहार से जुडी बातों का उनके बेहतर जीवन स्तर से गहरा रिश्ता होता है। प्रतिभागियों को अध्यनकर्ताओं ने 6 तरह की यौन क्रियाओं के बारे में महत्वपूर्ण नहीं से लेकर बेहद महत्वपूर्ण तक के विकल्प दिए गए और अपनी रूचि के हिसाब से नंबर देने के लिए भी कहा। अध्ययन में पाया गया कि यौन गतिविधियों को महत्व देने वाले बुजुर्गो का मनोवैज्ञानिक जीवन ज्यादा अच्छा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »