29 Mar 2024, 04:20:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

बारिश में बॉयफ्रेंड संग करें ऐसे एंजॉय - अपनाएं ये TIPS

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 1:15PM | Updated Date: Jul 8 2019 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बारिश के मौसम को प्यार का मौसम कहा जाता है। धूप से तपती धरती पर जब बारिश की फुहारें पड़ती हैं तो केवल पेड़-पौधे ही पल्लवित नहीं होते बल्कि लोगों के मन भी खिल जाते हैं। बारिश के मौसम में लोग अक्सर अपने महबूब के साथ होना चाहते हैं। मूसलाधार बारिश में केवल एक छतरी (छाते) भी प्रेमी जोड़ों को एक दूसरे के बेहद करीब आने का एक मौका दे देती है। कभी कभी बारिश से बचने के लिए आड़ की तलाश में भी दो अजनबी एक-दूसरे के काफी करीब आ जाते हैं।
 
इस हसीन मौसम में हर कोई अपने पार्टनर के साथ बारिश की प्यार भरी फुहारों में भीगना चाहता है। प्रेमी जोड़ों के लिए पहली बारिश काफी मायने रखती है और ये तब और बढ़ जाती है जब आप अपने साथी के साथ पहली बार डेट पर जा रहे हों। आइये आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपनाकर आप अपनी डेट को बना सकते हैं  और भी रोमांचक। 
 
बारिश की फुहारों में भीगते हुए हौले से अपने पार्टनर का हाथ थाम लें। अचानक ये एक्ट जहां उसकी धड्कनें बढ़ा देगा तो वहीं एक बार फिर उसे आपसे बेइंतेहा मोहब्बत करने पर मजबूर कर देगा।
 
बारिश के मौसम में प्यार में स्पार्क बरकरार रखने के लिए पार्टनर के साथ बाइक पर लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। साथ बिठाये ये पल और हल्का सा म्यूजिक आपको एक दुसरे के और करीब ले आएगा।
 
यदि आपको बारिश में भीगना नहीं पसंद हैं तो आप कोइ लाइट रोमांटिक सॉंग लगाकर पार्टनर के साथ उसे एन्जॉय कर सकते हैं।
 
अगर आप दोनों को बारिश में भीगना पसंद है तो फिर छतरी की क्या जरूरत। बाहर जाने का मन न हो तो घर की छत ही काफी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »