29 Mar 2024, 18:04:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

लड़कों देना हो गिफ्ट तो ये चीजें हैं बेस्‍ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2019 2:13PM | Updated Date: Mar 28 2019 2:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

घड़ी 
क्या आप जानते हैं कि घड़ी को लड़कों के एक्सेसिरीज का किंग कहा जाता है। गिफ्ट के लिए घड़ी लोगों की पहली पसंद है। घड़ी को लोगों का सबसे अधिक वोट मिला है। इसे लड़कों के लिए परफेक्ट गिफ्ट माना गया है। जो उन्हें एक क्लासी लुक देता है।
 
हेडफोन 
हेडफोन एक ऐसा गैजेट है जो आपको अकेले नहीं रहने देता है। हर व्यक्ति एक साल में एक न एक बार जरूर हेडफोन खरीदता है। हर आदमी को एक अच्छे फोन के साथ एक अच्छा हेडफोन की चाह होती है जिससे वह आराम से खाली वक्त पर म्यूजिक का आनंद उठा सके। और उस दौरान आपको याद भी करता रहे।
 
पर्स 
पति के लिए आप पर्स भी ले सकते हैं, क्योंकि ज्यादातर पति अपने लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सामान को लम्बे समय तक इस्तेमाल करते रहते हैं। ऐसे में आपको उनकी छोटी छोटी जरुरत के सामान का ध्यान रखना चाहिए, तो इसीलिए आपके पति की छोटी छोटी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आपको उन्हें पर्स जैसा ही कोई उपहार देना चाहिए। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए की पर्स भी अच्छी कंपनी का हो।
 
सनग्लास 
ऐसा कोई लड़का नहीं जो सनग्लास न लगाता हो। हर लड़कों को पसंद होता है ये कूल सनग्लास। सनग्लास लड़कों के परफेक्ट एक्सेसरीज में से एक है। जो उन्हें स्टाइलिश लुक देता है। अगर आप भी अपने किसी दोस्त को, ब्वॉयफेंड को या भाई को गिफ्ट करना चाहते हैं तो ये सबसे परफेक्ट है।
 
परफ्यूम 
इस गिफ्ट को देने से पहले आप एक बात का ध्यान रखें की परफ्यूम खरीदते समय आप उसकी क़्वालिटी और कंपनी का ध्यान दे। कई बार सस्ते परफ्यूम आपको अपने पति के सामने ही शर्मिंदा भी कर सकते हैं, इसीलिए अच्छे से बढ़िया परफ्यूम का चुनाव करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »