29 Mar 2024, 10:16:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

शादी से पहले अपने पार्टनर के बारे में जानना जरूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2015 3:16AM | Updated Date: Jun 12 2015 3:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शादी एक महत्वपूर्ण फैसला है। इसके बाद बहुत सी जिम्मेदारियां आ जाती है और कई बार आपकी स्वच्छंदता पर भी रोक लग जाती है। शादी करने से पहले न सिर्फ शारीरिक तौर पर बल्कि मानसिक तौर पर भी तैयार होना बहुत जरूरी है। लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी है कि आप अपने होने वाले हमसफर के बारे में जानकारियां हासिल करें।

इसके लिए आपको काफी सवालों के जवाब तलाशने की जरूत है। शादी से पहले सेक्स संबंध, दोस्तों से संबंध, शादी से पहले रोमांस इत्यादि के बारे में भी आपको पता होना चाहिए जिससे भविष्य में आपका वैवाहिक जीवन यानी दांपत्य जीवन सुखमय बीत सकें। आइए जानें 10 सवालों के जवाब जो शादी से पहले पूछने जरूरी होते है।


1. एक-दूसरे के बारे में बात करें
शादी से पहले लड़का-लड़की जब मिलते है तो जरूरी नहीं कि एक-दूसरे के अतीत के बारे में बात करें और अतीत बारे में बातें करना सही भी नहीं है। लकिन कुछ ऐसी बातें जरूर है, जो शादी से पहले पूछना जरूरी है। दरअसल, शादी से पहले किए जाने वाले सवालों के दौरान आप अपने होने वाले हमसफर की पर्सनालिटी  और सोच से रूबरू होते है। इतना ही नहीं आप अपने हमसफर की इच्छा-अनिचछा को जानकर भविष्य में इन बातों का भी ख्याल रख सकते हो।


2. भविष्य की प्लानिंग
शादी के बार आपका साथी करियर को प्राथमिकता देगा या परिवार को। यदि करियर को देगा तो सब चीजें कैसे मैनेज होंगी। अगर आप महिला है, तो शादी के बाद आपको नौकरी करनी है या नहीं। आपका प्रोफेशन क्या है, आने-जाने का समय क्या है, जॉब प्रोफाइल क्या है। आप शादी के बाद संयुक्त परिवार में रहना पसंद हैया अकेले। यदि परिवार के साथ रहना है तो मिलकर रहला पसंद करेंगे या फिर एक ही परिवार में सब कुछ अलग होगा, ये बातें करना भी जरूरी होता है।


3. आर्थिक स्थिति

भावी साथी चाहे आप अकेले रहना पसंद करें या फिर संयुक्त परिवार में आपस में उनकी आर्थिक स्थिति पर बात करना न भूलें। भविष्य में वे आर्थिक जिम्मेदारियों को कैसे पूरा करेंगे। अपना निवेश किन-किन चीजों में कहा-कहां करेंगेश् इत्यादि मसलों पर दोंनो की राय भी बहुत जरूरी है जिससे भविष्य में कोई समस्या न होने पाएं।


4. शादी के बारे में राय

ये पूछना भी जरूरी है कि उनका साथी शादी के बारे में क्या सोचता है, कहीं ऐसा ना हो कि किसी के दबाव में या फिर जबरन शादी ने हामी भरी हो। आपका साथी शादी से खुश तो है ना, क्या वह शादी के बाद आने वाली जिम्मेदारियों के लिए तैयार है।


5.पार्टनर को जानिए

अपने साथी की रूचियों को जानने की कोशिश करें। किस तरह की बातें उसे पसंद है, क्या गंभीर बातों मे उसकी रूचि है, क्या वह अधिक घूमना-फिरना पसंद करता है, क्या उसे डेटिंग पसंद है इत्यादि बातें जानना भी आवश्यक है।


6. रोमांस के बारे में खयाल करें

शादी के पहले रोमांस के बारे में आपका साथी क्या सोचता है, शादी से पहले सेक्स के बारे में आपके साथी  की क्या राय है। क्या वह शादी के  बाद भी दोस्तों से वैसे ही संबंध बनाए रखेगा, क्या दोस्तों के घर आना-जाना पहले की तरह होगा।


7. साथी की महत्ता

परिवार में आपके साथी का क्या ओहदा है। क्या परिवार वाले साथी की रूचियों को पसंद करते है, क्या परिवार को उनका व्यवहार इत्यादि पसंद है। परिवार में किसी गंभीर डिस्कशन में क्या आपके साथी की  राय पर कभी अमल हुआ है, इत्यादि बातें जानने से आप अपने साथी की अहमियत को समझ पाएंगे।


8. साथी के जीवन का लक्ष्य

आपके लिए यह जानना भी बेहद आवश्सक है कि आपके साथी के जीवन का लक्ष्य क्या है। वह अपने कैरियर में क्या मुकाम हासिल करना चाहता है। क्या वह समाज में अपनी अलग पहचान बनाने अपने अस्तित्व का कायम रखने का इच्छुक है कि फिर आर्थिक तंगी के कारण नौकरी करने का इच्छुक है, इस मामले मे भी आप अपने साथी की राय जानकर उसकी पर्सनालिटी से रूबरू हो सकते है।


9. पार्टनर का विचार

यह भी शादी से पहले पूछा जाने वाला एक महत्वपूर्ण सवाल है। यदि आप दोनों के विचार एक-दूसरे से नहीं मिलेंगे तो भविष्य मे कई प्रकार की दिककतें होगी। इसके कारण भविष्य मे आपकी शादी भी टूट सकती है इसलिए एक-दूसरे की बातों को जानना और उससे सहमत होना बहुत जरूरी है।


10. परिवार नियोजन
एक अंतिम और महत्वपूर्ण सवाल क्या आपके साथी की परिवार नियोजन के विषय में क्या राय है। क्या परिवार चलाने के लिए प्लानिंग पर आपके साथी का भरोसा है। शादी के बाद और कितने बच्चे चाहते है, बच्चों को लेकर, हनीमून को लेकर उनकी क्या योजना है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »