25 Apr 2024, 09:12:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

सामग्री :
 
नूडल्स - एक पैकेट
प्याज - दो (बारीक कटी हुई )
लहसून पेस्ट
हरी प्याज 
शिमला मिर्च - (एक बारीक कटी हुई)
पत्ता गोभी 
टोमेटो सॉस - 2 चम्मच
शैज्वान सॉस - 2 चम्मच
तेल 
नमक स्वादअनुसार

विधि :
 
चाइनीज भेल बनाने के लिए सबसे पहले गरम पानी में नमक और तेल मिलाकर इसमें नूडल्स डालकर अच्छे से उबाल लें। इसके बाद छलनी से छानकर इनका पानी निकाल लें, अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और नूडल्स को गरम तेल में डालकर अच्छे से तल लें।
 
अब कडाही से अतिरिक्त तेल निकालकर इसमें एक चम्मच तेल रहने दें और इसमें लहसुन पेस्ट और प्याज डालकर इसे अच्छे से सेकें। इसके बाद इसमें सारी सब्जियां मिलाएं और अच्छे से पकने दें।
 
अब इसमें नमक, टोमेटो सॉस और शैज्वान सॉस मिलाकर पकाएं और इसे किसी बर्तन में निकाल लें। इसके बाद इसमें फ्राइड नूडल्स मिलाएं और ऊपर से चाहें तो हरी प्याज के पत्ते भी मिला सकती हैं। आपकी चाइनीज भेल बनकर तैयार है इसे गरमा गरम सर्व करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »