29 Mar 2024, 21:06:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

सामग्री:
 
मैदा - 500 ग्राम
घी 
चीनी - एक किलो
दूध - 4 बड़े चम्मच 
इलायची पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
 
विधि :
 
बालूशाही बनाने के लिए सबसे पहले मैदा में घी डालकर इसे अच्छे से मिला लें, अब पानी की सहायता से मैदा को गूंथ लें। एक बर्तन में चाशनी बनाने के लिए चीनी और पानी मिलाकर उबलने रख दें।
 
जब ये उबलने लगे तब इसमें दूध डालें, दूध से चाशनी की सारी गंदगी ऊपर आ जाएगी। इस गंदगी को चम्मच की सहायता से बाहर निकाल लें और चाशनी को पकने दें।
 
जब चाशनी पक जाए तो गैस बंद कर दें और इसमें इलायची पाउडर मिला दें। अब एक कडाही में घी गरम करें । गूंथी हुई मैदा में से थोड़ी सी मैदा लेकर इसे गोल करें और अंगूठे की सहायता से इसे बीच में से दबाएं।
 
अब इसे गरम घी में डालकर अच्छे से सेक लें। जब बालूशाही दोनों ओर से अच्छे सिक जाए तब इसे बर्तन में निकालकर चाशनी में डाल दें। इसे करीब तीन से चार घंटे तक चाशनी में रहने दें और इसके बाद इसे किसी बर्तन में निकाल लें, आपकी बालूशाही बनकर तैयार है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »