18 Apr 2024, 08:31:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

सामग्री:
खजूर - बीज निकाल कर कटे हुए 
1 कप - पिस्ता ( भुन हुए ) 
1 कप - बादाम ( भुन हुए ) 
1 1/2 कप - काजू 
1 कप - कंडेंस्ड मिल्क 
2 बडे चम्मच - चीनी 
2 छोटा चम्मच - घी 
1 छोटा चम्मच - इलायची पाउडर 
पानी - आवश्यकतानुसार

विधि: 
सबसे पहले बादाम, पिस्ता, काजू और खजूर को बारीक काट लें।  एक कडाही में चीनी व कंडेंस्ड मिल्क व थोडा-सा पानी डालें और पकाएं। जब चीनी पिघल जाए तो उसमें खजूर डाल दें। 
 
फिर जब खजूर पिघलने लगे तो इसे 10-12 मिनट हल्की आंच पर पकाएं। जब खजूर का मिक्सचर गाढा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर व मेवे डाल दें। प्लेट में घी लगाकर मिक्सचर निकाल लें और जब यह थोडा ठंडा हो जाए तब उसके लड्डू बना लें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »