20 Apr 2024, 14:26:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

सामग्री:
 
मक्खन 4 टेबलस्पून, 
काजू 2 टेबलस्पून, 
सेवियां 1 कप,
 पानी 2 कप,
 किशमिश 1 टेबलस्पून, 
चीनी ½ कप, 
केसर पानी 2 टेबलस्पून, 
आंरेज फूड कलर 1 चुटकी, 
इलायची पाउडर ¼ टीस्पून
 
विधि: 
सबसे पहले पैन में 2 टेबलस्पून मक्खन गर्म करके उसमें सेवियां डाल कर सुनहरी भूरे रंग के होने तक भूनें। दूसरे पैन में 2 टेबलस्पून मक्खन गर्म करके उसमें काजू और किशमिश डालें और उसे ब्राउन होने तक भूनें। फिर इसे मक्खन से निकाल कर एक तरफ रख दें। अब इसमें पानी और केसर पानी डाल कर हिलाएं और उबालें। फिर इसमें भूनी हुई सेवियां डालकर इसे 5 मिनट तक उबलने दें।
 
अब इसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक और पकाएं, जब तक पानी पूरी तरह से सूख न जाएं। इसके बाद इसमें चीनी और आंरेज फूड कलर मिलाएं और इसे 5 मिनट तक पकने दें। फिर इलायची पाउडर और भूने हुए काजू, किशमिश मिक्स करें। सेवियां केसरी बन कर तैयार है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »