29 Mar 2024, 04:32:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

सामग्री:
 2 कप मैदा 
1/2 कप तेल 
नमक स्‍वाअनुसार 
1 चम्मच चाट मसाला 
1/4 कप मूंगफली पाउडर 
2 बड़े चम्मच तिल 
2 बडे चम्‍मच कसूरी मेथी 
तलने के लिए तेल 

विधि:
मैदे व मक्खन को अच्छी तरह मसल लें। साथ ही नमक, मूंगफली पाउडर, कसूरी मेथी व तिल भी डाल दें। चाट मसाला आधा चम्मच मिला दें। इस मिश्रण को पानी से गूंथ लें। आधा घंटा ढककर रखें। दोबारा मलें और मठरियां बना लें। एक कढाई लें और उसमें तेल गर्म करें।
 
गर्म तेल में मठरियों को सुनहरा होने तक तलें। निकालने के बाद थोड़ा ठंडा होने पर बचा चाट मसाला मठरियों पर ऊपर से बुरक दें। अब इन तैयार मठरियों को एयरटाइट जार में रखें। आप चाहें तो तलने की बजाए इन्हें 180 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान पर ओवन में भी बेक कर सकती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »