19 Apr 2024, 11:38:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

सामग्री:

आम 2 (500 ग्राम) 
चीनी 70-80 ग्राम 
काजू 4 
बादाम 4 
इलायची 4 
पिस्ता 8-10 
दूध 1 लीटर 
 
विधि:
 
दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन या कढ़ाई में डालकर गर्म करने के लिए रखें। दूध में उबाल आने पर गैस धीमी कर दें। दूध पर मलाई की हल्की परत जमने पर उसे करछी से उठाकर, कढ़ाई के किनारे लगा दें। करछी को कढ़ाई के तले तक ले जाते हुए चलाएं ताकी दूध तले पर लगे नहीं। कढ़ाई में तब तक दूध को पकाएं और गाड़ा होने दें जब तक दूध एक तिहाई ना रह जाए। 
 
अब बादाम और काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। पिस्ते को लम्बाई में पतला-पतला काट लें। इलायची को छीलकर इसके दानों का पाउडर बना लें। अब आम को छीलकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। दूध के गाढ़ा हो जाने पर इसमें चीनी और कतरे हुए काजू, बादाम और पिस्ते डालकर मिक्स कर लीजिए और गैस बंद कर दीजिए। 
 
आपकी रबड़ी तैयार है। इसमें आम के बारीक कटे हुए टुकड़े डालकर अच्छे से मिलाएं और इलायची पाउडर डालकर मिला दीजिए। आम की स्वादिष्ट लच्छेदार रबड़ी बनकर तैयार है। इसे प्याले में निकाल लीजिए और ऊपर से आम के टुकड़े और काजू-बादाम-पिस्ते डालकर गार्निश कीजिए। आम की रबड़ी को आप फ्रिज में रखकर 2-3 दिनों तक खा सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »