29 Mar 2024, 17:37:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

पिकल्ड बैंगन विथ ग्रेवी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2018 3:45PM | Updated Date: Mar 13 2018 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सामग्री भरावन की
1 छोटा चम्मच मेथीदाना
1 छोटा चम्मच कलौंजी
1 छोटा चम्मच सौंफ
1 छोटा चम्मच हलदी
1 छोटा चम्मच लालमिर्च
1 छोटा चम्मच जीरा
 
सामग्री: 
 
500 ग्राम बैगन
1 छोटा चम्मच हलदी
3 बडे़ चम्मच तेल
3 प्याज का पेस्ट
4 टमाटरों का पेस्ट
1 छोटा चम्मच लहसुन व अदरक का पेस्ट
1/2 छोटा चम्मच हरीमिर्च पेस्ट
2 छोटे चम्मच टोमैटो कैचअप
नमक स्वादानुसार
 
विधि:
 
बैगनों को धो कर बीचोंबीच चीरा लगाएं. थोड़ाथोड़ा मसाला सभी बैगनों में भर कर अलग रखें। ग्रेवी बनाने के लिए कड़ाही में तेल गरम कर के लहसुन व अदरक का पेस्ट भूनें। अब प्याज पेस्ट डालें और तेल छोड़ने तक भूनें। टमाटर पेस्ट डाल कर कड़ाही छोड़ने तक भूनें।
हल्‍दी व गरममसाला डालें व भूनें। हरीमिर्च व टोमैटो कैचप मिला कर 1 मिनट भूनें। फिर मसाले भरे बैगन ग्रेवी के बीच रख कर सौफ्ट होने तक धीमी आंच पर पकाएं। आंच बंद कर के ढक दें। थोड़ी देर बाद सर्व करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »