25 Apr 2024, 16:27:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

झट से बनाइये पोहा इडली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2018 1:32PM | Updated Date: Mar 9 2018 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सामग्री :
 
1.5 कप इडली रवा, 
1 कप महीन पोहा, 
1 कप खट्टा दही, 
1/2 टीस्पून ईनो पाउडर, 
स्वादानुसार नमक, 
इडली मोल्ड में लगाने के लिए तेल

विधि :
 
पोहे को साफ करके दही में डाल कर भिगो दें। 10 मिनट के बाद पोहे को अच्छी तरह से मैश कर दें। इडली रवा को दही और पोहे के मिश्रण में मिला दें। थोड़ी देर में मिश्रण का सारा पानी सूख जाएगा, थोड़ा पानी मिलाकर इडली बैटर जितना गाढ़ा बैटर बना लें। इडली मोल्ड में तेल लगाकर उसे चिकना कर लें। बैटर में ईनो पाडडर मिलाएं। स्टीमर में पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें। इडली मोल्ड में मिश्रण डालकर स्टीमर में रख दें व 10-12 मिनट तक उसे पकाएं। थोड़ा ठंडा होने के बाद मोल्ड से निकालकर नारियल की चटनी और सांभर के साथ सर्व करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »