20 Apr 2024, 17:52:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

मीठे के शौकीन लोग घर पर बनाएं अफगान खजूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2017 1:56PM | Updated Date: Nov 11 2017 1:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं, तो इस बार घर पर अफगान खजूर बना सकते हैं। यह खाने में टेस्टी और बनाने में भी आसान है। तो आईए जानते हैं, इसे बनाने की विधि:-
 
सामग्री
अंडे - 4
पिसी हुई चीनी - 130 ग्राम
तेल - 125 मिलीलीटर
खमीर - 1 बड़ा चम्मच
बेकिंग पाऊडर - 1 छोटा चम्मच
मैदा - 580 ग्राम
गर्म दूध - 125 मिलीलीटर
तेल - तलने के लिए 
पिसी हुई चीनी - गार्निशिंग के लिए
पिस्ता - गार्निशिंग के लिए

बनाने की विधि
- एक बाउल में 4 अंडे, 130 ग्राम पिसी हुई चीनी, 125 मिलीलीटर तेल, 1 बड़ा चम्मच खमीर, 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाऊडर डालकर अच्छी तरह से मिलाए।
- फिर इसमें 580 ग्राम मैदा, 125 मिलीलीटर गर्म दूध डालकर स्मूथ और सॉफ्ट आटा गूंथ लें।
- इस आटे को 3-4 घंटे के लिए रख दें।
- एक कढ़ाई में पर्याप्त तेल डालकर गर्म करें और हाथ से सारे आटे की छोटी-छोटी लोईयां बना लें।
- इन्हें तेल में डालकर तब तक फ्राई करें, जब तक कि यह सुनहरे भूरे नहीं हो जाते। इसके बाद इन्हें अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल लें।
- इन्हें पिसी हुई चीनी और पिस्ता के साथ गार्निश करें।
-आपके अफगान खजूर तैयार हैं, इन्हें सर्व करें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »