29 Mar 2024, 00:47:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

ऐसे बनाएं सरसों का साग और मक्के की रोटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2017 1:36PM | Updated Date: Nov 6 2017 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पंजाबी क्यूजिन में सरसों का साग और मक्के की रोटी बहुत फेमस है। ठंड में ज्यादातर लोग हरी सब्जी खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप घर में सरसों का साग और मक्के की रोटी बना सकते हैं।
 
यहां हम मक्के की रोटी बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं। पंजाबी के मशहूर सरसों के साग को बनाने की विधि हम पहले ही आपको बता चुके हैं। उसे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
 
घर पर अगर आप इस रेसिपी को अपनाकर सरसों का साग और मक्के की रोटी बनाएंगी, तो आपके परिवार वालों को यह बेहद पसंद आएगा। ठंड के मौसम में एक बार जरूर ये पंजाबी क्यूजिन ट्राई करें। जानिए कैसे बनती है मक्के की रोटी।

ऐसे बनाएं मक्के की रोटी-
मक्के की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले मक्के का आटा लें
इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें
इसके बाद तवे को गर्म करें और आटे की लोई बनाएं
हाथों में पानी लगाते हुए धीरे-धीरे लोई को बढ़ाएं
लोई बढ़ाते हुए उसे रोटा का आकार दें
जब आपकी लोई रोटी के आकार की बन जाए तो उसे तवे पर सेकें
एक के बाद एक दोनों तरफ रोटी को तवे पर  सेकें
इसके बाद रोटी को गैस पर रखकर ध्यान से पकाएं, जिससे वह जले नहीं
रोटी पर मक्खन लगाकर आप इसे सरसों के साग या दूसरी किसी ग्रेवी वाली सब्जी के साथ परोस सकती हैं
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »