25 Apr 2024, 20:06:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी इंडियन फ्लैग कुकिज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2017 11:27AM | Updated Date: Aug 16 2017 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

15 अगस्त के मौके पर लोग कुछ न कुछ खास जरूर करते हैं। आप भी इस मौके पर अपने रिश्तेदारों के लिए खास पकवान बना सकते है जैसे कि इंडियन फ्लैग कुकिज। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को यह बहुत पसंद आएगा। 
 
सामग्री
250 ग्राम बटर
200 ग्राम चीनी
1/2 टीस्पून नमक
2 टीस्पून वेनीला 
4 अंडे
400 ग्राम मैदा
 आॅरग्रेनिक फूड कलर(आॅरेंज, ग्रीन)
अंडे का सफेद भाग
50 ग्राम व्हाइट चॉकलेट
ब्लू क्रेंडी कलर

विधि
1. एक बाउल में बटर, चीनी, नमक, वेनीला, अंडे और मैदा डालकर अच्छे से मिलाएं और आटे की तरह गूंथ लें। फिर इसे  1 घंटे के लिए फ्रीज में रखें।
2. अब आटे को तीन भागों में बांट लें। एक हिस्से को ऐसे ही रहने दें। दूसरे हिस्से में आॅरेंज कलर और तीसरे में ग्रीन कलर डालें।
3. इसके बाद हर हिस्से को रोलिंग पिन में रोल कर लें और फिर बेलें।  
4. अब आॅरेज हिस्से पर अंडे का सफेद भाग लगाएं और फिर इसके ऊपर सफेद हिस्सा रखें और बाद में ग्रीन। इसके बाद इसे 30 मिनट के लिए फ्रिज करें।
5. फ्रिज करने के बाद इसे काट लें और फिर बेकिंग ट्रे में रखें। ओवन में 350-80 डिग्री के तापमान में 13-15 मिनट के लिए ब्रेक करें। 
6. एक बाउल में व्हाइट चॉकलेट और ब्लू क्रेंडी कलर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
7. जब इंडियन फ्लैग कुकीज ठंडा हो जाए तो इसके ऊपर चॉकलेट मिक्सर से छोटे व्हील बनाएं।
8. इंडियन फ्लैग कुकीज तैयार है। इसे सर्व करें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »