25 Apr 2024, 23:37:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

बारिश में मौसम में लें पालक पकोड़े का मजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2017 1:47PM | Updated Date: Aug 6 2017 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बारिश के मौसम में अगर पकोड़े खाने को मिल जाए तो बारिश का मजा और भी बढ़ जाता है। लोग घर पर पनीर, पालक और तरह-तरह के पकोड़े बनाकर खाते हैं। आज हम आपको पालक के पकोड़े बनाने की रेसिपी बताएंगे।
 
सामग्री
- 10 पालक के पत्ते
- 70 ग्राम बेसन
- 1/4 टीस्पून हल्दी
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च
- 1/2 टीस्पून अजवाइन
- 1/2 टीस्पून चाट मसाला
- 1 टेबलस्पून चावल का आटा, ल्ल 1/2 टीस्पून नमक, ल्ल पानी

विधि
1. सबसे पहले पालक के पत्तों को काट लें। एक बाउल में बेसन, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन, चाट मसाला, नमक और चावल का आटा डालकर अच्छे से मिक्स करें। 
2. अब इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालें और गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर इसमें पालक के पत्ते डालें।
3. एक कड़ाही में तेल गर्म करके पकोड़ो को फ्राई करें। इन्हें तब तक फ्राई करें जब तक इसका रंग हल्का ब्राउन न हो जाए। 
4. पालक पकोड़े तैयार है। इसे गर्मा-गर्मा केचअप के साथ सर्व करें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »