24 Apr 2024, 13:31:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

गर्मी के मौसम में हर कोई ठंडी चीजों का सेवन करना पसंद करता है। इस मौसम में गला बार-बार सूखता है। ऐसे में लोग लस्सी, नींबू पानी या फिर जूस पीते हैं। आज हम आपको फ्रूट लस्सी बनाने की विधि बताएंगे। आप कम समय में भी इसे आसानी से तैयार कर सकते है।
 
सामग्री
- 2 कप दही
- 1 कप दूध
- 1 आम (कटा हुआ)
- 2 केले (कटे हुए)
- 5 बादाम
- 4-5 छोटी इलायची
- चीनी स्वादानुसार
- बर्फ

बनाने की विधि
- सबसे पहले मिक्सर में केले, आम, दूध, बादाम और इलाचयी डालकर बीट कर लें। 
- अब इसमें दही, बर्फ और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं।
- बाद में इसे गिलास में निकाल लें।
- फ्रूट लस्सी तैयार है। इसे सर्व करें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »