20 Apr 2024, 17:47:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

आसानी से बनेगी मैंगो आइसक्रीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2017 12:10PM | Updated Date: Feb 22 2017 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आइसक्रीम खाना किसे पसंद नहीं है। बच्चे हो या बूढ़े सभी को आइसक्रीम बेहद पसंद होती है। गर्मियों के मौसम में अगर रोज आइसक्रीम खाने को मिले, तो बात ही अलग है।
 
हम अपने घर में भी आइसक्रीम बना सकते हैं। आम जिसे फलों का राजा कहा जाता है, इसका इस्तेमाल करके हम आइसक्रीम को और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं।
 
साम्रगी:
 
क्रीम- 3 कप
आम- 2 बड़े आकार के
वेनिला एक्सट्रेक्ट- 1 छोटा चम्मच 
चीनी- 3 कप
 
बनाने की विधि:
सबसे पहले आम छीलकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इन्हें मिक्सी में चीनी के साथ पीस कर रख लीजिए।
 
एक दूसरे कटोरे में क्रीम को अच्छी तरह फेंटकर इसमें आम और चीनी का मिक्सचर डालकर अच्छे से मिला लें। 
 
अब इसमें वेनिला एक्सट्रेक्ट डालकर अच्छे से हिलाएं। आम और क्रीम के मिश्रण को एक कंटेनर में डालकर फ्रिज में 1 से 2 घंटों के लिए रखें।
 
2 घंटों के बाद इसे फ्रिज में से निकाल कर चम्मच के साथ हिलाएं और इसे फिर से फ्रिज में रख दें। ऐसे 3 बार इसको फ्रिज में से निकाल कर चम्मच से हिलाएं और जमने के लिए रख दें। इससे आइसक्रीम स्मूथ और स्वादिष्ट बनेगी। आपकी मेंगो आइसक्रीम तैयार है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »