20 Apr 2024, 01:55:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

दही-बड़े बनाने के लिए उपयोगी टिप्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2017 5:12PM | Updated Date: Feb 20 2017 7:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दही ज़माने से पहले बर्तन को उबलते पानी से धोएं। एक किलो दूध में एक छोटी चम्मच दही का जावन दें दही चक्के सा जमेगा।
 
रायता बनाना हो तो थोड़ा दूध मिला दीजिये दही मीठा हो जाएगा।
 
एक बड़ी कटोरी रायते में २-३ चुटकी अदरख डालें तो स्वाद निराला होगा।
 
दही जमाने वाले बर्तन में यदि चरों तरफ फिटकडी लगा दें तो दही बढ़िया जमेगा।
 
दही-बड़े बनाते समय यदि दही में एक चम्मच चीनी डाल दी जाए तो स्वादिस्ट लगेंगे।
 
दही-बड़े की पीठी में यदि 1-2 आलू मसल दें तो मुलायम और स्वादिस्ट बनेंगे।
 
दही-बड़े को ज्यादा कुरकुरा बनाने के लिए एक चम्मच दही और एक चुटकी बेकिंग पाउडर डाल दें।
 
मूंग व उड़द डाल के दही बड़े बनाते समय एक बड़ा चम्मच मैदा डालकर घोल फेंटे तो गोल और सफ़ेद बनेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »