20 Apr 2024, 04:33:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

सर्दियों में शाम के समय अगर कबाब जैसी गरमागरम चीजें में खाने में मिल जाएं, तब तो मजा ही आ जाता है। यह खाने में बड़ा ही स्वाद लगते है और इसे बनाना भी बेहद ही आसान है।  
 
साम्रगी:
 
2 चुकंदर (बारीक कटा हुआ)
 
1 कप टोफू
 
3-4 लहसुन की कली
 
1 चम्मच अदरक
 
1 चम्मच गरम मसाला
 
1/2 चम्मच लाल  मिर्च पाऊडर
 
2 चम्मच धनिया (बारीक कटा)
 
1/4 चम्मच हल्दी पाऊडर
 
नमक स्वादनुसार
 
तेल आवश्यकतानुसार
 
बनाने की विधि:
सबसे पहले एक कटोरे में चुंकदर और टोफू को मिलाएं। अब इसमें लहसुन और अदरक डाल कर मिलाएं। उसके बाद हल्दी, गरम मसाला और लाल मिर्च पाऊडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें धनिया और नमक डालकर सारे मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें। अब मिश्रण की छोटी-छोटी टिक्की बना लें। एक पैन लें और उसमें तेल डालकर इन टिक्कियों को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। इसके बाद ऊपर से धनिया डालकर हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसें। आपके चुकंदर के कबाब  तैयार हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »