29 Mar 2024, 19:24:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

गर्मियों में कूल-कूल कस्टर्ड आइस्क्रीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2016 6:22PM | Updated Date: Apr 26 2016 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सामग्री:
5 अंडे फेंटे हुए
2 कप दूध
3/4 कप शक्कर
3 टेबलस्पून शहद
चुटकी भर नमक
1 टेबलस्पून कस्टर्ड पाउडर
2 कप फेंटी हुई क्रीम
1 टेबलस्पून वेनीला एक्स्ट्रैक्ट

विधि:

एक सॉस पैन में अंडा, दूध, शक्कर, शहद और नमक, इन सबको मिलाकर फेंट लें। धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं। जब तक कि मिश्रण गाढा न हो जाए।

एक बाउल में थोडा सा दूध लें और इसमें कस्टर्ड पाउडर मिलाकर घोलें और दूध वाले मिश्रण में मिलाएं। 3-4 मिनट तक लगातार चलाते रहें। आंच पर से उतार लें और ठंडा होने के लिए रखें। फिर फ्रीजर में जमाने के लिए रखें।

1 घंटे बाद कस्टर्ड बाहर निकाल लें और इसमें फेंटी हुए क्रीम और वेनीला डालें। फिर से फ्रीजर में जमाने के लिए रखें। यह लीजिए तैयार है आपकी ठंडी-ठंडी फ्रोजन कस्टर्ड आइस्क्रीम।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »