25 Apr 2024, 11:30:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

सामग्री:

रवा ( semolina  ) : 1  कप

तेल : 2  – 3  चमच्च

दही  : 1 / 2  कप

गाजर : 1

हरी मटर : ½ कप

प्याज : 1

हरा धनिया : 1 – 2 डंडिया

हरी मिर्च :2 -3

टमाटर : 1

करी पत्ता : 6 – 8 पत्ते

राई : ½ चमच्च

सौंफ : ½  चमच्च

नमक : स्वादनुसार

पानी आवश्कतानुसार

विधि:  

सबसे पहले सूजी को छान ले।अब उसके बाद गाजर को छीलकर धो ले और बारीक काट ले।प्याज को भी छीलकर धो ले और इसे भी बारीक काट ले। हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर धो ले और उसे भी बारीक काट ले। हरा धनिया को साफ़ करके धो ले और बारीक काट ले। टमाटर को भी बारीक टुकड़ो में काट ले। 

एक गहरे बर्तन में सूजी को डालें , अब उसके बाद उसमे दही और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिलाए। अब उसमे नमक और सभी कटी हुई सब्जी (धनिया और करी पत्ता छोड़कर) डालकर अच्छे से मिला ले और 10  – 15 के लिए रख दे। अब एक पैन में तेल डालकर गरम करें। तेल जब गरम हो जाए तब उसमे राई डालें। राई जब चटखने लगे तब उसमे करी पत्ता और सौंफ डालकर 1 – 2  मिनिट तक भूने। अब उसमे सूजी वाला मिश्रण डालकर ढक्कन लगा दे। गैस की आंच धीमी रखें।

अब 5 मिनिट के बाद ढक्कन खोलकर सूजी  को नीचे  से अच्छे से चला  दे ताकि नीचे वाला तड़का अच्छे  से मिल जाए। अब फिर  से 5 मिनिट के लिए ढक्कन लगा दे। 5  मिनिट के बाद फिर से ढक्कन खोलकर चेक कर ले की सूजी पक गयी या नही। यदि सूजी पक गयी  है तो गैस बंद कर दे और यदि सूजी कच्ची है तो थोड़ी देर और पका ले। अब तैयार दही उपमा को बाउल में निकालें और हरा धनिया डालकर गरमा गरम  सर्व करें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »