24 Apr 2024, 13:00:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

आवश्यक सामग्री:
 
अंगूर- 200 ग्राम
अनार- 1
आम- 1
सेव- 1
क्रीम- 1 कप (200 ग्राम)
चीनी- 3/4 कप (150 ग्राम)
वनीला कस्टर्ड- 1/4 कप से थोड़ा सा अधिक
दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम)
 
विधि:
 
किसी बर्तन में दूध को उबलने के लिये रख दीजिए, 3/4 कप ठंडा दूध बचा लीजिये। बचे हुए ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह तब तक घोलिए कि कस्टर्ड की गुठलियां खत्‍म हो जाए। दूध में उबाल आने के 4-5 मिनिट तक दूध को उबलने के बाद, कस्टर्ड घोल डालते जाइए, और दूध को चम्‍मच से चलाते जाइए, सारा कस्टर्ड घोल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले। चीनी भी डाल ले। कस्टर्ड को दूध के साथ लगातार चलाते हुए, 7-8 मिनिट तक गाढ़ा होने तक पका लीजिए। क्रीम को फेट कर व्हिप कर लीजिए।
 
फ्रूट आम और सेब को छील कर छोटे छोटे टुकड़े में काट कर तैयार कर ले, अनार को छील कर दाने निकाल ले। पके हुए कस्टर्ड को ठंडा होने के बाद उसमें, तैयार कटे फ्रूट और क्रीम डालकर मिला दीजिए। तैयार फ्रूट कस्टर्ड को 2-3 घंटे के लिये फ्रिज में रख दे। ठंडा होने के बाद फ्रूट कस्टर्ड का स्वाद बहुत अच्छा हो जाता है। ठंडा ठंडा स्वादिष्ट कस्टर्ड लन्च या डिनर किसी भी खाने के बाद, या आपका कुछ ठंडा मीठा खाने का मन हो परोसिए और खाइए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »