29 Mar 2024, 12:24:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

सामग्री:
 
कच्चे आम (2-3 मीडियम आकार के)- 300 ग्राम
भुना जीरा पावडर- 2 छोटे चम्मच
काला नमक- स्वादानुसार
काली मिर्च- एक चौथाई छोटी चम्मच
चीनी- 100-150 ग्राम (1/2 - 3/4 कप)
पुदीना की पत्तियां- 20-30
सादा नमक- आवश्यकतानुसार।
 
 
विधि:
 
सबसे पहले कच्चे आमों को धोले फिर उन्हें छील कर उनकी गुठलियों से गूदे को अलग करके एक-दो कप पानी में डालकर उबाल लीजिए। अब उबला हुआ गूदा, चीनी, काला नमक और पुदीने की पत्तियां डालकर मिक्सी में इसे अच्छी तरह से पीस ले और फिर इसमें एक लीटर ठंडा पानी मिला कर इसे छलनी में छान लीजिए। आम का पना तैयार है। अब इसमें काली मिर्च व भूना हुआ जीरा पावडर डालकर अच्छे से मिलाइए और फिर बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा परोसिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »