20 Apr 2024, 06:36:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

महाशिवरात्रि व्रत के लिए फलाहारी थालीपीठ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2019 12:31PM | Updated Date: Mar 4 2019 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सामग्री :
 
सिंघाड़े का आटा – 1 कप 
आलू – 2 उबले हुए
साबूदाना – 1/2 कप (भिगोया हुआ)
सेंधा नमक – स्वादानुसार 
हरा  धनिया – 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 5 बारीक कटी हुई
तेल – सेकने के लिए आवशयकता अनुसार 
पानी – 1 कप
मूंगफली – 1/2 कप (भूनकर दरदरा पीस लें)
 
विधि :
 
सबसे पहले 3 से 4 घंटे पहले पानी में भिगोए साबूदाना को पानी से निकाल लें। उबले आलू को छीलकर मसल लें। अब एक बर्तन में सिंघाड़े का आटा, मूंगफली, मसले आलू, भीगे साबूदाना, सेंधा  नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया आदि सभी सामाग्री को थोड़ा–थोड़ा पानी डालकर आटा बना लें।
 
अब आटे की लोई बना लें। गैस जलाएं और नॉन-स्टिक तवा रखें। जब तवा अच्छे से गरम हो जाए, उसमें 1 छोटा चम्मच तेल डालकर चिकना कर लें। अब सिंघाड़े के आटे के मिक्सचर की लोई को पूरी या टिक्की की तरह बेल लें। बीच–बीच में चाकू या चम्मच से छेद कर लें। 
 
थालीपीठ को चिकने तवे पर रखें और दोनों ओर से सेंक लें। थालीपीठ के किनारे–किनारे एक-एक बूंद करके तेल डालकर अच्छे से सेंक लें।  थालीपीठ के ऊपर भी थोड़ा तेल डालें और दोनों ओर से सेक लें। ध्यान रहे थालीपीठ को मध्यम आंच में ही सेके। इसको सिकने में काफी समय लगता है। आपका फलाहारी थालीपीठ तैयार है। इसे गरमा-गरम फलहारी चटनी, दही या आलू के रायते के साथ सर्व कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »