25 Apr 2024, 05:58:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

वेजिटेबल तिल खिचड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2019 11:35AM | Updated Date: Jan 13 2019 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सामग्री :
 
एक कटोरी बासमती चावल, 
आधा कटोरी मूंग की छिलके वाली दाल,
एक छोटा चम्मच ‍तिल,
एक आलू, 
3 हरी मिर्च, 
एक शिमला मिर्च (बारीक कटी),
पाव कटोरी मटर,
घी, 
हींग-जीरा-राई व हल्दी छौंक के लिए, 
1 अदरक टुकड़ा,
काली मिर्च व लौंग पाउडर आधा चम्मच, 
नमक व मिर्च स्वादानुसार। 
 
विधि : 
 
सर्वप्रथम दाल व चावल को अलग-अलग कुछ देर पानी में भिगो दें। अदरक को पीस लें। अब कुकर में घी गरम करके राई-जीरा-हींग, हल्दी व किसा अदरक डाल कर भूनें। फिर तिल और सारी कटी सब्जी डाल कर मिलाएं।
 
अब दाल-चावल डालकर कुछ देर भूनें। आवश्‍यकतानुसार पानी व नमक-मिर्च डालकर ढक्कन बंद कर दें। एक सीटी लेकर आंच से उतार लें। परोस‍ते समय काली मिर्च व लौंग पाउडर, कटा हरा धनिया डालें और गरमा-गरम तिल खिचड़ी सर्व करें।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »