19 Apr 2024, 13:03:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नक्सली हमले में एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया है। 

अधिकारियों ने बताया किजिले के बकरकट्टा क्षेत्र में पुलिस दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब भावे गांव के करीब पहुंचा तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में नेताम और टेकाम घायल हो गए। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की।
 
उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में पुलिस दल ने घायल जवानों को बाहर निकाला और अस्पताल ले जाया गया। 
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान नेताम की मृत्यु हो गई। मृत जवान के शव को राजनांदगांव भेजा जा रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »