23 Apr 2024, 12:56:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

राजनांदगांव। मोंकु नेपाली पर सरेआम गोली चलवाने के मामले में आरोपी घनश्याम विश्वकर्मा पर हमला हुआ है। शहर के व्यस्ततम इलाके इंदिरा चौक में मोंकू नेपाली और उसके साथी गोलू मारवाड़ी ने विश्वकर्मा को अपना निशाना बनाया है और उस पर गोली चलाई है। इस घटना में घनश्याम के पीठ पर गोली लगी है और उसे रायपुर रिफर किया गया है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 

 
जानकारी के अनुसार घनश्याम विश्वकर्मा कोर्ट से पेशी निपटाकर निकला था। इस दौरान मोंकू नेपाली और उसका साथी गोलू मारवाड़ी उसका पीछा कर रहे थे। इंदिरा चौक के मेन रोड में मोंकू नेपाली ने उस पर गोली चला दी। घटना शाम 4.30-5 बजे की बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के लिए कौन सी बंदूक का इस्तेमाल किया गया है यह अभी तक साफ नहीं हुआ है।
 
शहर में दहशत
दिनदहाड़े गोली चलने की वारदात के बाद शहर में खौफ है। इस मामले को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। यह गैंगवार का यह सिलसिला कब थमेगा यह भी एक सवाल है। मोंकू नेपाली और घनश्याम विश्वकर्मा के बीच दुश्मनी पुरानी है। इसी दुश्मनी के चलते कुछ साल पहले मोंकू नेपाली पर भी हमला हुआ था। उस दौरान दो युवकों ने मोंकू को निशाना बनाते हुए उस पर तीन गोलियां चलाई थी। इस वारदात में मोंकू गंभीर रुप से घायल हुआ था। मामले का मास्टरमाइंड घनश्याम को बताया गया था। इसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। हालांकि कुछ ही महिनों में उसकी जमानत हो गई। गैंगवार की आशंका ने उसी वक्त जन्म ले लिया था। यह तय माना जाता रहा था कि कभी न कभी यह वारदात शहर में फिर से दोहराई जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »