20 Apr 2024, 16:01:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

खाकी पर कालिख, सीएम हाउस घेरने निकले कांग्रेसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2017 5:31PM | Updated Date: Oct 30 2017 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। सीडी कांड मामले में अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भी आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। रविवार को कांग्रेस ने सीएम हाउस के घेराव की कोशिश की। इस दौरान उनकी पुलिस से जमकर झड़प हुई। इस घटनाक्रम के बीच बड़ी बात यह भी रही कि घेराव के दौरान कांग्रेस के कई बड़े नेता नदारद रहे। पार्टी के बड़े नेताओं के नहीं पहुंचने पर वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी इस मामले में पूरी तरह से एकजुट है। पार्टी भूपेश बघेल के साथ खड़ी है। दिल्ली से जो निर्देश मिलेगा, उसके साथ और पीसीसी के निर्देशों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी अपना विरोध जारी रखेगी। उधर, विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कालिख फेंकी। कांग्रेस के घेराव को देखते हुए पुलिस ने सीएम हाऊस की सुरक्षा बढ़ा दी थी। बड़ी संख्या में पुलिस बल को सीएम हाउस जाने वाले रास्तों पर तैनात किया गया था।

कांग्रेसियों ने आमसभा में सरकार पर साधा निशाना
 
विरोध-प्रदर्शन से पहले कांग्रेस भवन के बाहर कांग्रेस की आमसभा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। सभा को पीसीसी चीफ भूपेश बघेल समेत कई बड़े नेताओं ने संबोधित किया। जहां नेताओं ने सीडी कांड को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। सभा के बाद भूपेश आलाकमान के बुलावे पर दिल्ली चले गए, उनके साथ विवेक तन्खा भी रवाना हुए हैं।
 
पत्रकार विनोद वर्मा को लेकर निकली पुलिस गाड़ी पर हमला
 
सीडी कांड में आरोपी बनाए गए वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को जिस गाड़ी में माना पुलिस लेकर जा रही थी, उस गाड़ी पर हमला हो गया। माना थाना से जैसे ही पुलिस ने विनोद वर्मा को गाड़ी में बैठाया, वैसे ही उस गाड़ी पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी को रोकने की भी कोशिश की। हालांकि इस पूरे घटना के बाद ये बाते सामने आ रही है कि जिन लोगों ने हमला किया है वो एक हादसे से जुड़े मामले में प्रदर्शन कर रहे थे। इन प्रदर्शनकारियों के ऊपर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया, जिसमें कुछ पुलिस वालों को भी चोंट लगने की खबर है। जिस दौरान विनोद वर्मा की गाड़ी पर हमला हुआ उस दौरान उन्हें माना थाना से रायपुर कोर्ट में पेश के लिए लाया जाया जा रहा था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »